फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur News Update Woman shot Dead Three trucks were set on fire Latest News In Hindi

Manipur: मणिपुर में महिला की गोली मारकर हत्या; तीन ट्रकों को किया गया आग के हवाले

Sat, 15 Jul 2023 10:27 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 15 Jul 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
Manipur News Update Woman shot Dead Three trucks were set on fire Latest News In Hindi
Manipur Clash - फोटो : Social Media

मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले के सावोमबुंग इलाके में शनिवार शाम एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने महिला का चेहरा विकृत कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि करीब 50 साल की महिला को उसके आवास पर कुछ हथियारबंद लोगों ने गोली मार दी। भागने से पहले बंदूकधारियों ने उसका चेहरा भी बिगाड़ दिया।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और मणिपुर पुलिस के जवान आसपास के इलाके के कुछ घरों में तलाशी और छापेमारी कर रहे हैं। घटना क्षेत्र के आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि जिस महिला को कुछ मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थीं, वह मारिंग नागा समुदाय से थी।
विज्ञापन


दूसरी ओर हिंसा प्रभावित मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में तीन खाली ट्रकों में आग लगा दी गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना सेकमाई पुलिस थाना क्षेत्र के अवांग सेकमाई में हुई। एलपीजी सिलेंडरों के परिवहन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ट्रक खुले मैदान में खड़े थे, जब उनमें आग लगा दी गई। घटना के पीछे के लोगों की अभी पहचान नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने के मैतेई समुदाय की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में 3 मई को 'आदिवासी एकजुटता मार्च' आयोजित किए जाने के बाद राज्य में जातीय झड़पें शुरू हुईं। इस दौरान 150 से अधिक लोगों की जान चली गई और कई हजार घायल हो गए। मणिपुर की आबादी में मैतेई लोगों की संख्या लगभग 53 प्रतिशत है और वे ज्यादातर इम्फाल घाटी में रहते हैं। आदिवासी नागा और कुकी आबादी का 40 प्रतिशत हिस्सा हैं और वे पहाड़ी जिलों में रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed