{"_id":"62bffe61d7eca609580e874c","slug":"manipur-landslide-noney-landslide-many-people-death-38-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur Landslide: मणिपुर में दूसरी बार भूस्खलन, नोनी में मृतकों की तादाद बढ़कर 24 हुई, 38 लोग अब भी लापता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur Landslide: मणिपुर में दूसरी बार भूस्खलन, नोनी में मृतकों की तादाद बढ़कर 24 हुई, 38 लोग अब भी लापता
Sat, 02 Jul 2022 07:45 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, नोनी
पीटीआई, नोनी
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 02 Jul 2022 07:45 PM IST
सार
Manipur Rain Landslide News: मणिपुर के नोनी में त्रासदी स्थल के पास एक और भूस्खलन हुआ है। मणिपुर पर्वतारोहण और ट्रैकिंग एसोसिएशन ने शनिवार को इसके बारे में जानकारी दी है।
विज्ञापन
मणिपुर में भूस्खलन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर के नोनी जिले में एक प्रादेशिक सेना शिविर में बड़े पैमाने पर भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। मरने वालों में 18 जवान शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि अब तक प्रादेशिक सेना के 13 जवानों और पांच नागरिकों को बचा लिया गया है, जबकि 38 लोग अब भी लापता हैं।
विज्ञापन
टुपुल यार्ड रेलवे निर्माण स्थल के पास टेरिटोरियल आर्मी कैंप में बुधवार रात भूस्खलन हुआ। भारतीय सेना, असम राइफल्स, प्रादेशिक सेना और केंद्रीय और राज्य आपदा बलों द्वारा मलबे के नीचे फंसे लोगों को बचाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि चूंकि अधिकारियों को बारिश और अन्य कारकों के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, मलबे में दबे कर्मियों की उपस्थिति का पता लगाने के लिए हवाई मार्ग से एक संपूर्ण दीवार रडार भी शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन
मणिपुर में भूस्खलन
मणिपुर के नोनी में त्रासदी स्थल के पास एक और भूस्खलन हुआ है। मणिपुर पर्वतारोहण और ट्रैकिंग एसोसिएशन ने शनिवार को इसके बारे में जानकारी दी है। तलाशी अभियान को तेज करने के लिए शनिवार सुबह नई टीमों को तैनात किया गया है। और भी आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है अभी।
विज्ञापन