{"_id":"5903392a4f1c1b4522c0c8a9","slug":"manipur-four-congress-mlas-join-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर में कांग्रेसी कुनबे में आई दरार, 4 विधायकों ने थामा भाजपा का दामन ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मणिपुर में कांग्रेसी कुनबे में आई दरार, 4 विधायकों ने थामा भाजपा का दामन
amarujala.com-Presented by- अकरम
Updated Fri, 28 Apr 2017 06:27 PM IST
विज्ञापन
बिरेन सिंह
- फोटो : PTI, File Photo
मणिपुर विधानसभा चुनाव में 28 सीटें जीतने के बाद भी सरकार बनाने में असफल रही कांग्रेस को इस पूर्वोत्तर राज्य में एक और झटका लगा है। मार्च में 2 विधायकों के कांग्रेस छोड़ने के बाद अब शुक्रवार को चार और विधायकों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामन लिया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह और राज्य इकाई के अध्यक्ष के भाबानादा ने विधायक सुरचंद्र, नगामथांग होकिप, ओ लुकोई और एस बिरा के भाजपा में शामिल होने पर उन्हें बीजेपी कार्यालय में सम्मानित किया।
विज्ञापन
मणिपुर में कांग्रेस की हार के बाद पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले पहले कांग्रेसी विधायक टी श्यामकुमार थे, श्यामकुमार ने 15 मार्च को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी। इनके अलावा दूसरे विधायक गिंसुआनहो जॉ थे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मणिपुर विधानसभा चुनावों में, कांग्रेस को 60 सदस्यीय विधानसभा में 28 सीटें मिली थीं और बीजेपी 21 सीटें जीतने में सफल रही थी। लेकिन बीजेपी अन्य पार्टियों के साथ मिलकर राज्य में सरकार बनाने में कामयाब रही।