फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   manipur election 2022 rajnath singh had lunch with the family of a soldier martyred in kargil war congress star campaigners list 

Manipur Election 2022: कारगिल युद्ध में शहीद जवान के परिवार के साथ रक्षामंत्री ने खाया खाना, कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

Mon, 14 Feb 2022 11:06 PM IST
निधि पाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: निधि पाल Updated Mon, 14 Feb 2022 11:06 PM IST
सार

मणिपुर में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे राजनाथ सिंह ने कारगिल युद्ध में शहीद जवान के परिवार के साथ खाना खाया। वहीं, कांग्रेस ने दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की।
 

विज्ञापन
manipur election 2022 rajnath singh had lunch with the family of a soldier martyred in kargil war congress star campaigners list 
शहीद परिवार के घर खाना खाते रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : ani

विस्तार

मणिपुर में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार तेज हो गया है। सभी पार्टियों के नेता प्रचार के अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। इसी क्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राजधानी इंफाल पहुंचे। यहां उन्होंने लांगथबल में जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने कारगिल युद्ध में जान गंवाने वाले भारतीय सेना के जवान युमनाम कलेशोर के घर जाकर उनके परिवार से मुलाकात की। राजनाथ सिंह ने इस दौरान उनके साथ खाना भी खाया। मणिपुर के साथ मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह भी उनके साथ मौजूद थे।

विज्ञापन

 

श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारे भी गए रक्षा मंत्री
रक्षा मंत्री ने इंफाल के श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारे में भी दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने कहा कि मुझे यह बताया गया है कि यदी कोई दिल्ली से आता था तो लोग कहते थे कि इंडिया से आए हैं। यह चीज़ अब बदली है। नार्थ ईस्ट हमारा अभिन्न अंग था, है और हमेशा रहेगा। पहले यह दिल्ली से दूर था लेकिन अब यह प्रधानमंत्री, सरकार और हम सब के दिल के करीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ने मणिपुर विधानसभा के दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए पार्टी के 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, जयराम रमेश, पूर्व सीएम ओकराम इबोबी सिंह, और कन्हैया कुमार का नाम शामिल हैं। 


दो चरणों में होना है मतदान
मणिपुर में चुनाव दो चरणों में होना है। पहले चरण के लिए 28 फरवरी और दूसरे चरण के लिए 5 मार्च को वोटिंग होगा। 10 मार्च को चुनाव के नतीजे जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed