फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur Election 2022 Date: Manipur Vidhan Sabha Polling Date District Wise, Election Result Full Schedule 2022 in Hindi

Manipur Election 2022 Date: दो चरणों में तय होगा 60 सीटों का भविष्य, इन कद्दावरों के बीच सियासी जंग

Sat, 08 Jan 2022 05:14 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sat, 08 Jan 2022 05:14 PM IST
सार

पिछली बार मणिपुर में दो चरण में चार मार्च और आठ मार्च को चुनाव हुए थे। सभी राज्यों में वोटों की गिनती 11 मार्च 2017 को हुई थी।  

विज्ञापन
Manipur Election 2022 Date: Manipur Vidhan Sabha Polling Date District Wise, Election Result Full Schedule 2022 in Hindi
मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मणिपुर में विधानसभा चुनाव की तिथि का एलान हो गया है। यहां की 60 सीटों पर दो चरणों में मतदान होंगे। पहले चरण की वोटिंग 27 फरवरी को होगी। इसके लिए एक फरवरी को अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। नामांकन की आखिरी तारीख आठ फरवरी रखी गई है। नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी नौ फरवरी तक होगी और नाम वापसी के लिए 11 फरवरी तक मौका दिया जाएगा। 
विज्ञापन


वहीं, दूसरे फेज की वोटिंग तीन मार्च को होगी। इसके लिए चार फरवरी को अधिसूचना जारी होगी और 11 फरवरी तक उम्मीदवार नामांकन कर सकेंगे। 14 फरवरी को नामांकन की जांच होगी, जबकि 16 फरवरी तक उम्मीदवारों को नाम वापस लेने का मौका दिया गया है। पिछली बार मणिपुर में चार मार्च और आठ मार्च को चुनाव हुए थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पद के चेहरे 
1. एन बीरेन सिंह:
बीरेन सिंह राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री हैं। पांच साल सरकार चलाने वाले बीरेन सिंह फिर से मुख्यमंत्री पद की दौड़ में हैं। 
2. थोंगम बिस्वजीत सिंह: आरएसएस के करीबी बिस्वजीत सिंह का 2017 में भाजपा सरकार के गठन में अहम रोल रहा है। भाजपा अगर मणिपुर में असम मॉडल लागू करती है तो चुनाव जीत के बाद बिस्वजीत नए मुख्यमंत्री बन सकते हैं। 
3. इकराम इबोबी सिंह: 15 साल तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे इकरार इबोबी सिंह इस बरा भी कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद की दौड़ में हैं। बढ़ती उम्र 73 साल के इबोबी सिंह की दावेदारी कमजोर कर सकती है। 

चुनाव प्रचार के चेहरे

Manipur Election 2022 Date: Manipur Vidhan Sabha Polling Date District Wise, Election Result Full Schedule 2022 in Hindi
मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
1. नरेंद्र मोदी:  हर राज्य की तरह मणिपुर में भी भाजपा के चुनाव प्रचार का चेहरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही होंगे। 
2. राहुल गांधी:  सोनिया गांधी की खराब सेहत के कारण पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ही मणिपुर में भी पार्टी के चुनाव प्रचार का चेहरा होंगे। 
3. ममता बनर्जी: बंगाल में जीत के बाद ममता बनर्जी नार्थ ईस्ट में भी पार्टी का आधार बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं। इस चुनाव के दौरान वो टीएमसी के चुनाव प्रचार का चेहरा होंगी। 
4. कोर्नाड संगमा: मेघायल के मुख्यमंत्री कोर्नाड संगमा की पार्टी भी मणिपुर में 40 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। संगमा मणिपुर में कुछ चुनावी रैलियां भी कर चुके हैं। 

चुनाव के बड़े मुद्दे
1. अफस्पा  (AFSPA) : अन्य उत्तर पूर्वी राज्यों की तरह यहां भी अफस्पा चुनावी मुद्दा है। विपक्ष ही नहीं सरकार में भाजपा की सहयोगी एपीएफ और एनपीपी ने भी इस कानून को वापस लेने की मांग की है। मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष कीशम मेघचंद्र का दावा है कि अगर 2022 में कांग्रेस वापस सत्ता में आती है, तो पूरे मणिपुर से अफस्पा को पूरी तरह से हटाने का फैसला किया जाएगा।
2. बेरोजगारी: राज्य में बेरोजगरी भी अहम चुनावी मुद्दा है। विपक्ष का आरोप है कि 2017 में भाजपा ने हर घर को एक नौकरी का अवसर देने का वादा किया था, लेकिन अब भी राज्य के लोगों की औसत आय देश के औसत की आधी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed