{"_id":"6a2e49e9888c61346204499e","slug":"manipur-dgp-strong-message-says-those-who-fire-at-security-forces-will-be-dealt-with-in-self-defence-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सुरक्षाबलों पर गोली चलाई तो सख्ती से निपटेंगे': मणिपुर DGP ने दिया सख्त संदेश; फर्जी खबरों पर भी रहेगी नजर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'सुरक्षाबलों पर गोली चलाई तो सख्ती से निपटेंगे': मणिपुर DGP ने दिया सख्त संदेश; फर्जी खबरों पर भी रहेगी नजर
Sun, 14 Jun 2026 11:57 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:57 AM IST
सार
मणिपुर के डीजीपी मुकेश सिंह ने चेतावनी दी है कि सुरक्षाबलों पर गोली चलाने वालों से आत्मरक्षा में सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेने वालों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। डीजीपी के अनुसार लूटे गए लगभग 70 प्रतिशत हथियार बरामद किए जा चुके हैं। आइए, विस्तार से मामले को जानते हैं...
विज्ञापन
मणिपुर डीजीपी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
मणिपुर में कानून-व्यवस्था बहाल करने की कोशिशों के बीच राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मुकेश सिंह ने उपद्रवियों और अवैध हथियार रखने वालों को कड़ा संदेश दिया है। चुराचांदपुर जिले के दौरे के बाद उन्होंने कहा कि जो लोग कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश करेंगे या सुरक्षाबलों पर गोली चलाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि सुरक्षाबलों पर हमला होता है तो आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की जाएगी। राज्य में सामान्य स्थिति बहाल होने तक सुरक्षा बलों के अभियान जारी रहेंगे।
ये भी पढ़ें- Politics: बगावत के बीच ममता ने की संगठन की सर्जरी, सायोनी घोष-माला रॉय को दिया झटका; इन नेताओं को सौंपी कमान
विज्ञापन
विज्ञापन
कानून हाथ में लेने वालों को क्या चेतावनी दी गई?
चुराचांदपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में डीजीपी ने कहा कि हथियार लेकर कानून तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन लोगों के पास अवैध हथियार पाए जाएंगे, उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। डीजीपी ने कहा कि सुरक्षाबलों पर फायरिंग करने वालों से आत्मरक्षा के तहत निपटा जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य में अब तक लूटे गए लगभग 70 प्रतिशत हथियार बरामद किए जा चुके हैं। सुरक्षा एजेंसियां शेष हथियारों की बरामदगी के लिए लगातार अभियान चला रही हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Politics: बगावत के बीच ममता ने की संगठन की सर्जरी, सायोनी घोष-माला रॉय को दिया झटका; इन नेताओं को सौंपी कमान
विज्ञापन