फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur DGP's statement on Police Foundation Day: Peaceful dialogue, permanent solution

Manipur: 'शांतिपूर्ण संवाद ही जातीय संघर्ष का एकमात्र स्थायी समाधान', पुलिस स्थापना दिवस पर डीजीपी का बयान

Mon, 20 Oct 2025 03:13 AM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला,इम्फाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,इम्फाल Published by: लव गौर Updated Mon, 20 Oct 2025 03:13 AM IST
सार

Manipur DGP Rajiv Singh: इम्फाल में 134वें स्थापना दिवस के अवसर पर बोलते हुए पुलिस प्रमुख राजीव सिंह ने कहा कि राज्य में जातीय संघर्ष को सुलझाने का एकमात्र समाधान शांतिपूर्ण बातचीत है। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ साल में हालात में सुधार हुआ है, हिंसा और हताहतों की घटनाएं घटी हैं।

विज्ञापन
Manipur DGP's statement on Police Foundation Day: Peaceful dialogue, permanent solution
मणिपुर पुलिस - फोटो : Ani Photos

विस्तार

विज्ञापन

मणिपुर में जारी जातीय हिंसा को लेकर राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव सिंह ने कहा है कि “शांतिपूर्ण संवाद” ही इस संकट का एकमात्र स्थायी समाधान है। उन्होंने सभी समुदायों से एक-दूसरे के साथ बातचीत कर समाधान निकालने की अपील की। इंफाल में 134वें स्थापना दिवस के अवसर पर बोलते हुए मणिपुर पुलिस प्रमुख सिंह ने कहा, "यह बहुत चुनौतीपूर्ण समय है, लेकिन हम पूरी ताकत और सभी के सहयोग से इनसे निपटने की कोशिश कर रहे हैं।"

पिछले डेढ़ साल में हालातों में सुधर आया-डीजीपी
राजीव सिंह ने आगे कहा, "कुछ समस्याएं हैं जिनका हम जल्द से जल्द समाधान करने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि हम भी जल्द से जल्द शांति और सामान्य स्थिति चाहते हैं। बहुत नुकसान हुआ है और सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, लेकिन पिछले डेढ़ साल में हालातों में सुधर आया है।"

विज्ञापन

हिंसा की घटनाओं में कमी आई
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव सिंह ने आगे कहा कि "हिंसा, मौतें और घायल होने की घटनाओं में कमी आई है। आगजनी और गोलीबारी की छिटपुट घटनाएं हुई हैं, लेकिन सुरक्षा बल सतर्क हैं और हर कोई यह सुनिश्चित करने में लगा हुआ है कि स्थिति और बिगड़े नहीं।" डीजीपी सिंह ने आगे कहा, “मैं दोनों समुदायों (मैतेई और कुकी) से अपील करता हूं कि वे आगे आएं और बातचीत के जरिए समाधान निकालें। इस समस्या का समाधान केवल शांतिपूर्ण संवाद से ही संभव है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल में बड़ी बरामदगियां
उन्होंने यह भी कहा कि मणिपुर पुलिस हमेशा जनहित और नागरिकों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील रही है। इससे पहले प्रथम मणिपुर राइफल्स परेड ग्राउंड में एक सभा को संबोधित करते हुए, सिंह ने कहा, "पिछले एक साल में 3,014 अवैध हथियार और 30,000 राउंड गोला-बारूद बरामद किया गया है, जबकि 1,000 से ज्यादा अवैध हथियार और 15,000 गोला-बारूद सुरक्षा बलों के सामने जमा किए गए हैं।"

आपको बता दें कि मणिपुर में मई 2023 से मैतेई और कुकी समुदायों के बीच जातीय हिंसा जारी है, जिसमें अब तक सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों विस्थापित हुए हैं। हालांकि सुरक्षा बलों की तैनाती और प्रशासनिक सख्ती के बाद हालात में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed