फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur: Curfew relaxed in five valley districts Mizoram Chief Minister Zoramthanga said this

Manipur: मणिपुर के पांच घाटी जिलों में कर्फ्यू में ढील; मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने कही यह बात

Thu, 07 Sep 2023 06:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 07 Sep 2023 06:59 PM IST
सार

आदेश में कहा गया है कि इस छूट में सक्षम प्राधिकारी से अनुमोदन प्राप्त किए बिना कोई सभा या विरोध प्रदर्शन या रैली आदि शामिल नहीं होगी। मंगलवार को राज्य सरकार ने कानून-व्यवस्था के उल्लंघन की आशंका में घाटी के पांच जिलों में अगले आदेश तक पूर्ण कर्फ्यू लगा दिया गया था।

विज्ञापन
Manipur: Curfew relaxed in five valley districts Mizoram Chief Minister Zoramthanga said this
इलाके में तैनात पुलिस के जवान (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

विस्तार

मणिपुर के सभी पांच घाटी जिलों में कर्फ्यू लगाए जाने के एक दिन बाद अधिकारियों ने आम जनता को दवाओं और भोजन सहित आवश्यक वस्तुओं की खरीद की सुविधा के लिए कर्फ्यू में छूट के घोषणा की है। एक आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि गुरुवार को इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम और काकचिंग जिलों में सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई है। थौबल जिले में कर्फ्यू में छूट सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक दी गई है। 

विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि बिष्णुपुर जिले में कर्फ्यू में छूट सुबह पांच बजे से 11 बजे तक है। बुधवार को बिष्णुपुर जिले के फौगाकचाओ इखाई में सुरक्षा बैरिकेड्स को तोड़ने की कोशिश करने वाले हजारों प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा कई राउंड आंसू गैस के गोले दागे जाने के बाद 40 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें ज्यादातर महिलाएं थीं। 
विज्ञापन


आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि इस छूट में सक्षम प्राधिकारी से अनुमोदन प्राप्त किए बिना कोई सभा या विरोध प्रदर्शन या रैली आदि शामिल नहीं होगी। मंगलवार को राज्य सरकार ने कानून-व्यवस्था के उल्लंघन की आशंका में घाटी के पांच जिलों में अगले आदेश तक पूर्ण कर्फ्यू लगा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मणिपुर में कुकी-जो को समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध: जोरमथांगा
मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने एक बार फिर दोहराया है कि मिजोरम मणिपुर के कुकी-ज़ो आदिवासियों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है। मणिपुर के छह विधायकों सहित कुकी-जो जनजातियों के लगभग 50 नेताओं ने पड़ोसी राज्य की स्थिति पर चर्चा करने के लिए आइजोल में बुधवार को जोरमथांगा से मुलाकात की। 


सीएम जोरमथांगा ने मणिपुर में जातीय हिंसा के कारण कई लोगों को हुई कठिनाइयों और असुविधाओं के लिए खेद व्यक्त किया। उन्होंने कुकी-जो जनजाति के नेताओं से अपने भविष्य की तलाश में विभिन्न समूहों और आम जनता के साथ उचित परामर्श के बाद एकजुट होकर और सावधानीपूर्वक कदम उठाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि सरकार और मिजोरम के लोग मणिपुर की ज़ो सजातीय जनजातियों के साथ मजबूती से खड़े हैं और जरूरत के समय उन्हें समर्थन देने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed