फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   manipur CRPF jawan killed in militant attack in Manipur police seize arms ammunition

Manipur: उग्रवादियों के हमले में सीआरपीएफ जवान बलिदान; इंफाल में बड़ी संख्या में हथियार बरामद

Sun, 14 Jul 2024 03:59 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 14 Jul 2024 03:59 PM IST
सार

मणिपुर पुलिस का एक जवान हमले में घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना रविवार सुबह में जिरीबाम जिले के मोंगबंग गांव की है। 

विज्ञापन
manipur CRPF jawan killed in militant attack in Manipur police seize arms ammunition
मणिपुर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

पिछले काफी समय से अशांत चल रहे मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। अब ताजा घटना में उग्रवादियों के हमले में सीआरपीएफ का एक जवान बलिदान हो गया है। वहीं मणिपुर पुलिस का एक जवान हमले में घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना रविवार सुबह में जिरीबाम जिले के मोंगबंग गांव की है। घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती कर दी गई है। 
विज्ञापन


बिहार का जवान हुआ बलिदान
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीआरपीएफ के बलिदान जवान के सिर में गोली लगी और जब तक उसे अस्पताल में ले जाया गया, तब तक उसकी मौत हो गई। हमले में घायल पुलिसकर्मी का अस्पताल में इलाज चल रहा है और फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। बलिदान हुए जवान की पहचान अजय कुमार झा के रूप में हुई है और वह बिहार के निवासी थे। गांव के लोगों का कहना है कि उन्होंने रात में भी गोली की आवाज सुनी थी। हमले में सुरक्षाबलों के एक वाहन को भी नुकसान हुआ है।  
विज्ञापन


जवान की बलिदान पर सीएम एन बिरेन सिंह ने दुख जताया और घायल जवान के शीघ्र ठीक होने की कामना की। सीएम ने घटना के पीछे कुकी उग्रवादियों के होने की आशंका जताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी मात्रा में हथियार बरामद
मणिपुर पुलिस ने इंफाल ईस्ट और वेस्ट जिलों से भारी संख्या में हथियार जब्त किए हैं। पुलिस ने बताया कि इंफाल ईस्ट जिले से एक एके-56 राइफल, एक एसएलआर, एक स्थानीय निर्मित एसएलआर, एक .38 पिस्टल, चार 9एमएम की पिस्टल, एक .32 बोर की पिस्टल, दो हैंड ग्रेनेड और 25 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने इंफाल ईस्ट के हेनगेंग चिंग इलाके में तलाशी अभियान चलाया था, जिसमें ये हथियार बरामद हुए। वहीं एक अन्य ऑपरेशन में पुलिस ने इंफाल वेस्ट के खुयातोंग और नागामपल इलाके में भी तलाशी अभियान चलाया जिसमें पुलिस ने एक एक्सकैलिबर राइफल, 7.62 एमएम एआर घातक, एक एमए-3, एमके-2 राइफल और कारतूस जब्त किए गए।


इंफाल वेस्ट जिले में ही पुलिस ने वाहन चुराने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और एक वाहन जब्त किया है। पुलिस ने इनके पास से भी एक .45 पिस्टल और एक 9 एमएम पिस्टल के साथ ही कारतूस भी बरामद किए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed