फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur CM Meets Amit Shah, Focus on Restoring Peace and Rehabilitation of IDPs

Manipur: सीएम खेमचंद ने उपमुख्यमंत्रियों के साथ की गृह मंत्री से मुलाकात, मणिपुर में शांति बहाली पर फोकस

Mon, 23 Feb 2026 12:24 AM IST
एन अर्जुन एन. अर्जुन, इंफाल/नई दिल्ली
एन. अर्जुन, इंफाल/नई दिल्ली Published by: एन अर्जुन Updated Mon, 23 Feb 2026 12:24 AM IST
सार

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर राज्य में शांति बहाली, आईडीपी पुनर्वास और विकास कार्यों पर चर्चा की। केंद्र ने हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

विज्ञापन
Manipur CM Meets Amit Shah, Focus on Restoring Peace and Rehabilitation of IDPs
सीएम खेमचंद ने उपमुख्यमंत्रियों के साथ की गृह मंत्री से मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। पिछले दिनों मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद यह उनकी गृह मंत्री से पहली औपचारिक मुलाकात थी। मुख्यमंत्री के साथ राज्य के दो उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहे। इनमें नागा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के लोसी दिखो और भाजपा की नेमचा किपगेन शामिल थीं। कांगपोकपी जिले से आने वाली नेमचा किपगेन मणिपुर की पहली महिला उपमुख्यमंत्री हैं।

विज्ञापन


शांति और विश्वास बहाली पर विस्तृत चर्चा
बैठक के दौरान गृह मंत्री ने राज्य में विभिन्न समुदायों के बीच विश्वास बहाली और दूरियां कम करने के लिए नई सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की विस्तृत समीक्षा की। भाजपा नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के गठन के बाद शांति और सामाजिक सद्भाव स्थापित करने के उद्देश्य से कई संवाद कार्यक्रम और जनसंपर्क पहल शुरू की गई हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- CISF: समुद्री तटों पर मछुआरे बनेंगे सीआईएसएफ के आंख और कान, तस्करी-संदिग्ध गतिविधियों का देंगे खुफिया अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


आईडीपी पुनर्वास को प्राथमिकता
गृह मंत्री ने मणिपुर में शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। साथ ही राज्य के समग्र विकास, आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण और प्रगति के लिए पूर्ण समर्थन देने की बात कही। उन्होंने मुख्यमंत्री को आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों (आईडीपी) के पुनर्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश भी दिया और इस दिशा में केंद्र की ओर से आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

अन्य वीडियो:-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed