फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur CM leaves for Delhi May meet Amit Shah will discuss issues including cabinet expansion

दिल्ली रवाना हुए मणिपुर के CM: अमित शाह से कर सकते हैं मुलाकात, कैबिनेट विस्तार समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Sat, 21 Feb 2026 08:07 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 21 Feb 2026 08:07 PM IST
सार

मणिपुर के कैबिनेट विस्तार को लेकर तेज हो रही चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह दिल्ली के लिए रवाना हुए। वे भाजपा केंद्रीय नेतृत्व से कैबिनेट विस्तार और विभाग बंटवारे पर चर्चा करेंगे। फिलहाल पांच मंत्री हैं, नियम के अनुसार अधिकतम 12 मंत्री बन सकते हैं।

विज्ञापन
Manipur CM leaves for Delhi May meet Amit Shah will discuss issues including cabinet expansion
युमनाम खेमचंद सिंह। - फोटो : Facebook/YumnamKhemchand

विस्तार

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह शनिवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। माना जा रहा है कि वे भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के साथ राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार और विभागों के बंटवारे पर चर्चा करेंगे। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री की मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेताओं से हो सकती है। फिलहाल मणिपुर में मुख्यमंत्री सहित कुल पांच मंत्री हैं। नियम के मुताबिक, 60 सदस्यीय विधानसभा वाले मणिपुर में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 12 मंत्री बनाए जा सकते हैं।

विज्ञापन

बता दें कि हाल ही में केंद्र सरकार ने मणिपुर से राष्ट्रपति शासन हटाया था। इसके बाद 4 फरवरी को केमचंद सिंह ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। भाजपा विधायक नेमचा किपगेन और नागा पीपुल्स फ्रंट के विधायक एल. डिखो को उपमुख्यमंत्री बनाया गया। इसके अलावा भाजपा के गोविंदास कोंथौजाम और एनपीपी के के लोकेन सिंह को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- अमेरिका के साथ जल्दबाजी में समझौता?: खरगे ने पीएम मोदी को घेरा, बोले- नासमझी वाली विदेश नीति या एकतरफा सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली दौरे पर क्या-क्या मुद्दे उठाएंगे सीएम?
बताया जा रहा है कि दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री राज्य में जातीय हिंसा से प्रभावित और विस्थापित लोगों के मुद्दों को भी उठाएंगे। उन्होंने हाल ही में राहत शिविरों में रह रहे लोगों से मुलाकात के दौरान भरोसा दिलाया था कि उनकी मांगों पर दिल्ली में चर्चा की जाएगी।

ये भी पढ़ें:- Assam: प्रियंका ने कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष और पार्टी पदाधिकारियों के साथ की बैठकें, चुनावी तैयारियां कैसी?

मणिपुर हिंसा, कैसे राज्य में बदल गया शांति का चेहरा?

गौरतलब है कि मणिपुर में 3 मई 2023 से जातीय हिंसा जारी है। यह हिंसा तब शुरू हुई थी जब पहाड़ी जिलों में जनजातीय एकजुटता मार्च निकाला गया था। यह मार्च मेइती समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मांग के विरोध में था। हिंसा में अब तक करीब 260 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें कुकी-जो और मेइती समुदाय के लोग तथा सुरक्षा बलों के जवान शामिल हैं। हजारों लोग बेघर हो चुके हैं और अब भी हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed