फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Priyanka held meetings with Congress block presidents and party officials the election preparations

Assam: प्रियंका ने कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष और पार्टी पदाधिकारियों के साथ की बैठकें, चुनावी तैयारियां कैसी?

Sat, 21 Feb 2026 06:31 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 21 Feb 2026 06:31 PM IST
सार

असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है। प्रियंका गांधी ने राज्य दौरे में ब्लॉक से पीसीसी स्तर तक नेताओं से सीधी बातचीत की। चार समितियों संग रणनीति पर मंथन हुआ और जमीनी फीडबैक लिया गया। पार्टी संगठन को मजबूत कर चुनावी मैदान में दमदार उतरने की तैयारी में है।

विज्ञापन
Assam Priyanka held meetings with Congress block presidents and party officials the election preparations
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : ANI

विस्तार

असम में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य की सियासत में गर्माहट तेज है। चुनावी रण में राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी भी तेज कर दी है। इसी बीच कांग्रेस की अहम बैठक के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता रिपुन बोरा ने राज्य में पार्टी की तैयारी को लेकर जानकारी दी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि हमने असम में चुनाव की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी जो असम के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष हैं, हाल ही में राज्य के दौरे पर आई थीं।

विज्ञापन

रिपुन बोरा ने कहा कि प्रियंका गांधी ने असम में संगठन के हर स्तर के नेताओं से बातचीत की। उन्होंने ब्लॉक अध्यक्षों, जिला अध्यक्षों और पीसीसी (प्रदेश कांग्रेस कमेटी) के पदाधिकारियों से मुलाकात की और उनकी राय जानी। राज्य चुनाव को ध्यान में रखते हुए बनाई गई चार अलग-अलग समितियों के अध्यक्षों को भी बुलाया गया था। सभी के साथ एक-एक कर बैठक हुई, जिसमें राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इतना ही नहीं सभी नेताओं से सुझाव भी मांगे गए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- बंगाल में सियासी सरगर्मी: CM ममता ने भाजपा सांसद को सम्मानित किया, CPM नेता ने TMC का दामन थामा; मायने क्या?
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं पर भी बोले बोरा
पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं के सवाल पर भी रिपुन बोरा ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह हर पार्टी में होता है। उन्होंने कहा कि जैसे कांग्रेस से कुछ लोग जाते हैं, वैसे ही भाजपा से भी लोग पार्टी छोड़ते हैं। यह राजनीति का सामान्य हिस्सा है। उन्होंने दावा किया कि इससे कांग्रेस पर कोई असर नहीं पड़ेगा और पार्टी अभी भी मजबूत है।

ये भी पढ़ें:- साहूकार से परेशान युवक ने दी अपनी जान: पेड़ पर लटका मिला शव, विरोध में परिजनों ने पुलिस स्टेशन के बाहर रखा शव

कांग्रेस की योजना पर क्या बोले बोरा

इसके साथ ही जब उनसे पूछा गया कि क्या कांग्रेस की कोई योजना है कि भाजपा के नेताओं को अपने साथ जोड़ा जाए, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि हां, रणनीति तो है, लेकिन इसे मीडिया के सामने नहीं बताया जा सकता। उन्होंने कहा कि मीडिया में बोलने से खेल खत्म हो जाएगा। सही समय पर सब कुछ सामने आएगा। रिपुन बोरा ने विश्वास जताया कि कांग्रेस असम में मजबूती से चुनाव लड़ेगी और बेहतर प्रदर्शन करेगी।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed