फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   manipur cm biren singh hails pm modi amit shah for peace accord sign with unlf

Manipur: 'अगर शुरुआत हुई है तो उसका कोई अंत भी होगा', यूएनएलएफ के साथ शांति समझौते पर बोले सीएम बीरेन सिंह

Sat, 02 Dec 2023 03:42 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 02 Dec 2023 03:42 PM IST
सार

मणिपुर के सबसे पुराने उग्रवादी संगठन यूएनएलएफ ने 29 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान यूएनएलएफ के कई सदस्य और केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला मौजूद रहे। 

विज्ञापन
manipur cm biren singh hails pm modi amit shah for peace accord sign with unlf
मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

मणिपुर के उग्रवादी संगठन यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (यूएनएलएफ) ने हथियार डालकर हाल ही में सरकार के साथ शांति समझौता किया है। इस पर मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने खुशी जताते हुए कहा कि अगर कोई शुरुआत हुई है तो उसका अंत भी होगा। ऐसे ही अगर कोई संघर्ष है तो उसका राजनीतिक समाधान भी होगा। मणिपुर के लोगों की मदद से मणिपुर सरकार, केंद्र सरकार ने यूएनएलएफ के साथ शांति समझौता किया है। 
विज्ञापन


सीएम ने पीएम मोदी की तारीफ की
मणिपुर सीएम ने यूएनएलएफ के साथ शांति समझौते के लिए शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की और ये उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में और उग्रवादी संगठन हथियार छोड़कर शांति वार्ता में शामिल होंगे। बता दें कि मणिपुर के सबसे पुराने उग्रवादी संगठन यूएनएलएफ ने 29 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान यूएनएलएफ के कई सदस्य और केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला मौजूद रहे। समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद सीएम एन बीरेन सिंह शनिवार को मणिपुर लौटे। सीएम का पार्टी नेताओं और विधायकों ने जोरदार स्वागत किया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


समझौते को बताया ऐतिहासिक
इस दौरान सीएम ने कहा कि यह मणिपुर के लिए ऐतिहासिक है। यूएनएलएफ का गठन 1964 में  हुआ था और तब से अब तक कोई शांति प्रक्रिया शुरू नहीं की गई थी। सौभाग्य से इस बार यह हुई। इस शांति समझौते के साथ ही छह दशक लंबे हथियारबंद अभियान का अंत हो गया। सीएम ने कहा कि आने वाले दिनों में कई और उग्रवादी संगठन भी हथियार छोड़ सकते हैं। इससे राज्य में शांति आएगी और राज्य विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। बता दें कि यूएनएलएफ घाटी आधारित उग्रवादी संगठन है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed