{"_id":"6527bb140dfe239eb30209de","slug":"manipur-clash-firing-between-two-groups-in-east-imphal-district-security-forces-handled-the-situation-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur: फिर भड़की हिंसा; पूर्वी इंफाल में दो गुटों में भीषण गोलीबारी, सुरक्षाबलों ने स्थिति को संभाला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur: फिर भड़की हिंसा; पूर्वी इंफाल में दो गुटों में भीषण गोलीबारी, सुरक्षाबलों ने स्थिति को संभाला
Thu, 12 Oct 2023 02:53 PM IST
श्वेता महतो
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 12 Oct 2023 02:53 PM IST
सार
सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार अल सुबह करीब 3 से 3.30 बजे के बीच, संदिग्ध मैतेई हथियारबंद बदमाशों और कुकी हथियारबंद बदमाशों के बीच गोलीबारी शुरू हुई।
विज्ञापन
Manipur violence
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कई दिनों की शांति के बाद हिंसाग्रस्त मणिपुर में गुरुवार सुबह एक बार फिर से दो गुटों में भीषण गोली-बारी की खबर आ रही है। गोली बारी की यह यह घटना पूर्व इंफाल और उखरूल जिले की सीमावर्ती इलाके में हुई। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सुरक्षाबलों ने स्थिति पर नियंत्रण पा लिया है।
सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार अल सुबह करीब 3 से 3.30 बजे के बीच, संदिग्ध मैतेई हथियारबंद बदमाशों और कुकी हथियारबंद बदमाशों के बीच गोलीबारी शुरू हुई। लगभग 20 से 30 राउंड फायरिंग की आवाज ट्विचिन और फिमोल (कुकी गांव) और सबुनखोक खुनौ (मैतेई गांव) गांव के पास सुनी गई। यह घटना यिंगनपोकपी पुलिस स्टेशन, इंफाल पूर्वी जिला (इम्फाल पूर्व, कांगपोकपी और उखरुल जिले का सीमावर्ती क्षेत्र) में हुई। बाद में गोरी बारी बंद हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक इसके बाद सुबह लगभग 8.40 बजे फिर से संदिग्ध मैतेई सशस्त्र बदमाशों और कुकी सशस्त्र बदमाशों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। एक बार फिर से गोलीबारी की घटना शुरू होने के बाद सिमोल गांव में तैनात 20 जाट रेजिमेंट के जवानों को स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए फायरिंग करनी पड़ी। इसके बाद करीब 10.00 बजे फायरिंग बंद