फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur BJP MLA expressed concern over attack CM convoy and Jiribam violence demanded action against officials

मणिपुर: CM काफिले पर हमले और जिरीबाम हिंसा पर BJP विधायक ने जताई चिंता, अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Wed, 12 Jun 2024 01:22 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 12 Jun 2024 01:22 PM IST
सार

भाजपा विधायक राजकुमार इमो सिंह ने बुधवार को एक्स पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने साल की शुरुआत में जिरीबाम की स्थिति पर एक खुफिया रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपी थी। रिपोर्टों के बावजूद उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ जांच की जानी चाहिए।

विज्ञापन
Manipur BJP MLA expressed concern over attack CM convoy and Jiribam violence demanded action against officials
सुरक्षा बल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

मणिपुर में एक बार फिर हिंसक घटनाएं हुईं हैं। इन हमलों को लेकर भाजपा विधायक ने चिंता जताई। उन्होंने खुफिया रिपोर्टों के बावजूद कार्रवाई न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बता दें, कांगपोकपी जिले में सोमवार को मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के काफिले पर घात लगाकर हमला किया गया था। इसके अलावा, जिरीबाम जिले में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस चौकिों और घरों को फूंक दिया था।  

विज्ञापन

भाजपा विधायक ने की शिकायत
भाजपा विधायक राजकुमार इमो सिंह ने बुधवार को एक्स पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने साल की शुरुआत में जिरीबाम की स्थिति पर एक खुफिया रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपी थी। रिपोर्टों के बावजूद उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ जांच की जानी चाहिए। अधिकारियों को लोगों के जीवन और संपत्तियों के नुकसानके लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। मामले की जांच लंबित रहने तक उन्हें निलंबित किया जाना चाहिए। कानून के अनुसार उनपर कार्रवाई की जानी चाहिए। 

विज्ञापन

राज्य सरकार ने अधिकारियों को भेजी थी रिपोर्ट
बता दें, प्रदेश के जिरीबाम जिले में हुई हिंसा से छह माह पहले राज्य सरकार ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को तीन बार पत्र लिखकर सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा था। राज्य सरकार ने डीजीपी को बार-बार जिरीबाम में कुकी विद्रोहियों द्वारा उत्पन्न खतरों को रोकने के लिए कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है जिरीबाम हादसा
मणिपुर के जिरीबाम में रविवार को संदिग्ध उग्रवादियों ने दो पुलिस चौकियों, वन विभाग के बीट ऑफिस सहित 70 से अधिक घरों को आग के हवाले कर दिया था। आग लगाने के बाद हथियारों से लैस संदिग्ध उग्रवादी गांवों में बेखौफ घूमते नजर आए। हालात की गंभीरता को देखते हुए मणिपुर पुलिस की एक कमांडो टुकड़ी को शनिवार सुबह इंफाल से हवाई मार्ग से जिरीबाम भेजा गया। अन्य जिलों से भौ सुरक्षाबल भेजे गए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उग्रवादियों ने शुक्रवार मध्यरात्रि करीब 12:30 बजे बराक नदी के किनारे चोटोबेकरा और जिरी पुलिस चौकी में आग लगा दी। उग्रवादियों ने लमताई खुनौ, मोधुपुर इलाके में अंधेरे का फायदा उठाकर कई हमले किए और जिले के बाहरी इलाकों में 70 से ज्यादा घरों को आग लगा दी थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed