Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   manipur bjp khundrakpam mandal 93 members resign over state leadership negligence

मणिपुर में भाजपा को बड़ा झटका: 93 नेताओं-कार्यकर्ताओं ने एक साथ छोड़ी पार्टी, क्या है इस्तीफे की वजह?

Sun, 29 Nov 2026 08:14 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, इंफाल।
पीटीआई, इंफाल। Published by: राकेश कुमार Updated Sun, 29 Nov 2026 08:14 PM IST
सार

मणिपुर में भाजपा के खुंद्राकपम मंडल के 93 पदाधिकारियों और सक्रिय सदस्यों ने प्रदेश नेतृत्व की अनदेखी और सहयोग की कमी का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ दी है। मंडल इकाई को भंग करने का प्रस्ताव भी रखा गया है। कांग्रेस ने इसे भाजपा के भीतर बढ़ते असंतोष का संकेत बताया है।
 

विज्ञापन
manipur bjp khundrakpam mandal 93 members resign over state leadership negligence
मणिपुर में भाजपा को लगा झटका - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी को झटका लगा है। इंफाल पूर्वी जिले के खुंद्राकपम मंडल के 93 नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वालों में मंडल के पदाधिकारी और सक्रिय सदस्य शामिल हैं। सभी ने तत्काल प्रभाव से पार्टी की गतिविधियों से खुद को अलग करने का एलान किया है। साथ ही मंडल इकाई को भंग करने का फैसला भी लिया है।
विज्ञापन


पार्टी छोड़ने वाले सदस्यों ने प्रदेश नेतृत्व पर अनदेखी करने और सहयोग नहीं देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मंडल इकाई की ओर से उठाए गए मुद्दों पर न तो पार्टी नेतृत्व ने ध्यान दिया और न ही राज्य सरकार ने उनकी बात सुनी। हालांकि, उन्होंने उन मुद्दों के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी है, जिन्हें लेकर उन्होंने नेतृत्व से शिकायत की थी।
विज्ञापन


भाजपा के 93 सदस्यों ने क्यों दिया इस्तीफा?
खुंद्राकपम मंडल के अध्यक्ष एम. देवरतन मैतेई ने शनिवार को इंफाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस्तीफे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंडल इकाई के 93 सक्रिय सदस्यों और पदाधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से अपने पद छोड़ दिए हैं। देवरतन मैतेई ने कहा कि सभी सदस्यों ने भाजपा की गतिविधियों से अलग होने का फैसला किया है। इसके साथ ही मंडल इकाई को भंग करने का प्रस्ताव भी रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इस्तीफे की वजह बताते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व और राज्य सरकार ने मंडल इकाई की ओर से उठाए गए मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया। नेतृत्व की ओर से अनदेखी की गई और जरूरी सहयोग भी नहीं मिला। इसी वजह से सदस्यों को यह कदम उठाना पड़ा।

हालांकि, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने यह नहीं बताया कि मंडल इकाई ने किन मुद्दों को लेकर प्रदेश नेतृत्व और सरकार से शिकायत की थी।

भाजपा में बढ़ते असंतोष का संकेत या स्थानीय नाराजगी?
मणिपुर में भाजपा के 93 सदस्यों के इस्तीफे पर कांग्रेस ने भी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस विधायक दल के नेता कीशम मेघचंद्र ने कहा कि मणिपुर में भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं के पार्टी छोड़ने का सिलसिला पिछले कुछ हफ्तों से जारी है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में सदस्यों का पार्टी छोड़ना संगठन के भीतर बढ़ती नाराजगी का संकेत है।

मेघचंद्र ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'मणिपुर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का बड़े पैमाने पर पार्टी छोड़ना और पिछले कुछ हफ्तों से लगातार इस्तीफे होना, पार्टी के भीतर बढ़ते असंतोष का साफ संकेत है।'

उन्होंने आगे कहा कि यह स्थिति शासन व्यवस्था से जुड़ी गंभीर चिंताओं को दिखाती है। साथ ही इससे पता चलता है कि सरकार मणिपुर के सामने मौजूद कई चुनौतियों से निपटने में सक्षम नहीं हो पा रही है। कांग्रेस नेता ने यह दावा भी किया कि आने वाले दिनों में भाजपा के और नेता और कार्यकर्ता इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि, यह उनका राजनीतिक दावा है।

मई 2023 से जातीय हिंसा का सामना कर रहा मणिपुर
मणिपुर मई 2023 से जातीय हिंसा की चपेट में है। राज्य में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच संघर्ष शुरू हुआ था। मैतेई समुदाय मुख्य रूप से घाटी वाले इलाकों में रहता है, जबकि कुकी समुदाय की आबादी पहाड़ी क्षेत्रों में है।

इस संघर्ष में अब तक कम से कम 306 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, 49 लोग अब भी लापता हैं। हिंसा के कारण हजारों लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है और वे बेघर हो गए हैं।


पिछले कुछ महीनों में राज्य के पहाड़ी इलाकों में कुकी और नगा समुदायों के बीच भी झड़पों की खबरें सामने आई हैं। इस साल फरवरी से अब तक कुकी और नगा समुदायों के बीच हुई झड़पों में कम से कम 50 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed