फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   manipur assam rifles recover weapons ammunition heading to violence hit state

Manipur: मणिपुर को दहलाने की साजिश नाकाम, असम राइफल्स ने बरामद किए हथियार, विस्फोटक

Tue, 27 Jun 2023 03:20 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 27 Jun 2023 03:20 PM IST
सार

सुरक्षा बलों को खूफिया सूचना प्राप्त हुई थी। जिसमें बताया गया था कि कुछ संदिग्ध हिंसाग्रस्त राज्य मणिपुर में हथियारों की तस्करी करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
manipur assam rifles recover weapons ammunition heading to violence hit state
असम राइफल्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असम राइफल्स और कोहिमा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है और मणिपुर में की जा रही हथियारों की सप्लाई की साजिश को नाकाम कर दिया है। असम राइफल्स ने नगालैंड पुलिस के साथ मिलकर यह ऑपरेशन चलाया। बता दें कि मणिपुर में एक महीने से भी ज्यादा समय से हिंसा चल रही है और वहां हिंसा की घटनाओं में अभी तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


खूफिया सूचना के आधार पर की कार्रवाई
रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि सुरक्षा बलों को खूफिया सूचना प्राप्त हुई थी। जिसमें बताया गया था कि कुछ संदिग्ध हिंसाग्रस्त राज्य मणिपुर में हथियारों की तस्करी करने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना के आधार पर असम राइफल्स और कोहिमा की पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन चलाया। ऑपरेशन के तहत 26 जून की रात करीब दो बजे पुलिस को एक वाहन में कुछ संदिग्ध दिखाई दिए। इनका पीछा करने पर सुबह करीब छह बजे संदिग्धों को पकड़ लिया गया। सुरक्षा बलों ने संदिग्धों के पास से दो पिस्टल, चार मैगजीन, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मणिपुर हिंसा: 1993 में कांग्रेस ने बर्खास्त की थी अपनी ही सरकार; 2001 में पीएम अटल ने की थी विपक्ष से मुलाकात
विज्ञापन
विज्ञापन


मणिपुर में भारी मात्रा में बरामद हुए हथियार
बता दें कि मणिपुर में अभी तक 1100 हथियार, 13702 गोला बारूद, 250 बम और अन्य सामान बरामद किया गया है। सुरक्षा बल राज्य में शांति के लिए हिंसा प्रभावित इलाकों में फ्लैग मार्च निकाल रहे हैं। मणिपुर में हिंसा शुरू हुए 52 दिन बीत चुके हैं। रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मणिपुर के हालात पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक भी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed