फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur: Army organizes mega medical camp in association with district administration

Manipur: सेना ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर लगाया मेगा मेडिकल कैंप, एक हजार से अधिक हुए लाभान्वित

Mon, 05 Jun 2023 06:42 PM IST
Harendra Chaudhary एन अर्जुन, इंफाल
एन अर्जुन, इंफाल Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 05 Jun 2023 06:42 PM IST
सार

सेना प्रवक्ता के मुताबिक सेना और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से सबसे अधिक प्रभावित सीमावर्ती गांवों और ओक्सुंबुंग और टोरोंग्लोबी में राहत शिविरों में एक मेगा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया...

विज्ञापन
Manipur: Army organizes mega medical camp in association with district administration
Medical Camp - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मणिपुर में चल रही उथल-पुथल के बीच नागरिकों की बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भारतीय सेना ने प्रशासन के साथ मिलकर सोमवार सीमावर्ती गांवों में एक मेगा मेडिकल कैंप लगाया। इन कैंपों में एक हजार से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, मुफ्त चिकित्सा सलाह, उपचार और मुफ्त दवाएं दी गईं।

विज्ञापन

सेना प्रवक्ता के मुताबिक सेना और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से सबसे अधिक प्रभावित सीमावर्ती गांवों और ओक्सुंबुंग और टोरोंग्लोबी में राहत शिविरों में एक मेगा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इसमें राहत शिविरों के लोगों के अलावा टोरोंग्लोबी, अवांग लेखाई, महम लेखाई, खुटेकपी और ओक्सोंगबंग के स्थानीय लोगों ने सुविधाओं का लाभ उठाया। कैंप में सेना के सात डॉक्टरों, जिला प्रशासन की ओर से पांच नागरिक डॉक्टरों और पांच विशेषज्ञ डॉक्टरों (स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक और यूएसजी) की एकीकृत चिकित्सा टीम ने 929 लोगों की जांच की। इस दौरान मुफ्त चिकित्सा परामर्श, उपचार और मुफ्त दवाएं वितरित की गईं। इनमें से 450 महिलाएं शामिल थीं और 235 बच्चे शामिल थे।

विज्ञापन

इसी तरह से क्वाकटा राहत शिविर ने भी एक कैंप लगाने का अनुरोध किया था। उनके अनुरोध पर सेना के डॉक्टरों की चिकित्सा टीम ने राहत शिविर में 70 महिलाओं और 25 बच्चों सहित 125 लोगों को आवश्यक चिकित्सा जांच और दवाएं दीं। इस तरह से मेगा मेडिकल कैंप में 1054 लोग लाभान्वित हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed