फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mangaluru police bust biggest-ever drug cartel in Karnataka, arrest two South African nationals

Smuggling: बंगलूरू में 75 करोड़ की ड्रग्स के साथ दो नाजीरियाई महिलाएं गिरफ्तार; 6 माह की जांच के बाद भंडाफोड़

Sun, 16 Mar 2025 06:25 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 16 Mar 2025 06:25 PM IST
सार

बंगलूरू से नाइजीरिया की दो महिलाओं को 75 करोड़ रुपये की 37 किलो से ज्यादा एमडीएमए (ड्रग्स) के साथ गिरफ्तार किया गया है। मंगलूरू के पुलिस आयुक्त अनुपम अग्रवाल ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी महिलाएं स्थानीय तस्करों को नशीली दवाओं की सप्लाई करती थीं। उन्होंने यह भी बताया कि इन आरोपियों ने पिछले साल 59 बार दिल्ली-मुंबई-बंगलूरू की यात्राएं कीं थी।

विज्ञापन
Mangaluru police bust biggest-ever drug cartel in Karnataka, arrest two South African nationals
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू से नाइजीरिया की दो महिलाओं को 75 करोड़ रुपये की 37 किलो से ज्यादा एमडीएमए (ड्रग्स) के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह राज्य में अब तक की सबसे बड़ी नशीली दवाओं की जब्ती बताई जा रही है। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर, मंगलूरू सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को आरोपी बंबा फैंट (31) और अबीगैल एडोनिस (30) को यहां नीलाद्री नगर से हिरासत लिया। पुलिस ने उनके पास से एमडीएमए के साथ-साथ चार मोबाइल फोन, पासपोर्ट और 18,000 रुपये नकदी भी बरामद की।

विज्ञापन


मंगलूरू के पुलिस आयुक्त अनुपम अग्रवाल ने कहा कि ये दोनों महिलाएं दिल्ली में रहती थीं और बंगलूरू समेत पूरे देश में हवाई मार्ग के जरिये एमडीएमए की तस्करी कर रही थी। दोनों महिलाएं पिछले 1-2 सालों से ड्रग कार्टेल में शामिल थीं। जांच में पता चला कि उन्होंने पिछले साल मुंबई की लगभग 37 और बंगलूरू की 22 यात्राएं कीं। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, फैंटा 2020 में व्यापारिक वीजा पर भारत आई थी, जबकि एडोनिस 2016 से यहां रह रही है।
विज्ञापन


सूत्रों बताया कि ये दोनों महिलाएं बंगलूरू और अन्य क्षेत्रों में सक्रिय नाइजीरियाई तस्करों को ड्रग्स की आपूर्ति कर रही थी। इसके अतिरिक्त, उन पर यात्रा के लिए जाली पासपोर्ट और वीजा का इस्तेमाल करने का संदेह है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
छह महीने की जांच के बाद ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़
अग्रवाल ने बताया कि यह कार्रवाई छह महीने पहले की एक गिरफ्तारी से जुड़ी है। पिछले साल सितंबर में, पुलिस ने मंगलूरू के पंपवेल में हैदर अली नामक एक व्यक्ति को पकड़ा और उसके पास से 15 ग्राम एमडीएमए जब्त किया। इसके बाद की जांच में अधिकारियों को पीटर नामक एक नाइजीरियाई मिला, जिसे बंगलूरू में 6 करोड़ रुपये की एमडीएमए के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद की जांच में इस ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed