{"_id":"5f31af71a99da62f7734d7c8","slug":"mangaluru-man-arrested-for-giving-triple-talaq-to-wife-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलूरू: सोशल मीडिया पर पत्नी को तीन तलाक देने पर शख्स किया गया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मंगलूरू: सोशल मीडिया पर पत्नी को तीन तलाक देने पर शख्स किया गया गिरफ्तार
Tue, 11 Aug 2020 02:04 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलुरू
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 11 Aug 2020 02:04 AM IST
विज्ञापन
traiple talaq
- फोटो : फाइल फोटो
कर्नाटक के उडुपी जिले की पुलिस ने सोशल मीडिया पर पत्नी को ‘तीन तलाक’ देने के आरोप में एक 38 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जिले के शिर्वा निवासी शेख मोहम्मद सलीम के रूप में कर ली गयी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सलीम और शिर्वा निवासी स्वप्नाज की सितंबर 2010 में शादी हुई थी और दोनों सऊदी अरब के दम्मम में रह रहे थे। दंपती की एक बेटी भी है। सलीम पर एक अन्य महिला के साथ संबंध होने का भी आरोप है। वह अपनी पत्नी को सऊदी अरब में छोड़कर जुलाई में भारत वापस लौट आया।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बाद में उसने फेसबुक के जरिये अपनी पत्नी को एक ऑडियो क्लिप भेजकर उसे ‘तीन तलाक’ दे दिया। उन्होंने बताया कि स्वप्नाज ने शिर्वा थाने में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। आरोपी के अपने घर पहुंचने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019 की धारा 4 के तहत शिर्वा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों ने बताया कि स्थानीय अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन