फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mangaluru drug case: Police arrested Three more including doctor News and updates

Mangaluru drug case: मंगलुरू ड्रग केस में डॉक्टर समेत तीन और गिरफ्तार, अब तक 13 लोगों पर कसा जा चुका है शिकंजा

Thu, 12 Jan 2023 02:30 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलौर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Thu, 12 Jan 2023 02:30 PM IST
सार

गिरफ्तार किए गए लोगों में तीन डॉक्टर, चार महिलाओं सहित छह मेडिकल छात्र और एक फार्मेसी छात्र शामिल हैं। बाकी के लोग ड्रग पेडलर हैं।

विज्ञापन
Mangaluru drug case:  Police arrested Three more including doctor News and updates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मंगलुरु में नशीले पदार्थों के सेवन और तस्करी मामले में पुलिस ने गुरुवार को तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक डॉक्टर, एक छात्र व एक अन्य शामिल है। पुलिस ने बताया कि अब तक इस मामले में 13 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। 

विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए लोगों में तीन डॉक्टर, चार महिलाओं सहित छह मेडिकल छात्र और एक फार्मेसी छात्र शामिल हैं। बाकी के लोग ड्रग पेडलर हैं। पुलिस ने बताया, गुरुवार को गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज में पैथोलॉजी के अंतिम वर्ष के छात्र हर्ष कुमार वी एस के रूप में हुई है। वहीं दूसरे की पहचान कोच्चि के फार्मेसी के अंतिम वर्ष के छात्र अदन देव और एक फल की दुकान पर काम करने वाले मोहम्मद अफरार के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह खुला था मामला 
बता दें, पुलिस ने पिछले सप्ताह एक फ्लैट में कथित रूप से नशीले पदार्थों के सेवन व तस्करी मामले में 38 वर्षीय नील किशोरीलाल रामजी शा को गिरफ्तार किया था। वह शहर के एक डेंटल कॉलेज में चौथे वर्ष का छात्र था और 15 साल से मंगलुरु में रह रह था। रामजी शा से पूछताछ के बाद पुलिस ने दो किलोग्राम से अधिक गांजा, हथियार, मोबाइल फोन, अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट बरामद किए थे। इसक बाद उससे मिले इनपुट के आधार पर दो दिनों में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed