फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maneka Gandhi Lands In Soup For Making 'Hormonal Outbursts

हॉस्टल में कर्फ्यू जरूरी, ताकि लड़कियां बहके नहीं: मेनका गांधी

Tue, 07 Mar 2017 05:05 PM IST
amarujala.com- Presented by : अजय कुमार सिंह
amarujala.com- Presented by : अजय कुमार सिंह Updated Tue, 07 Mar 2017 05:05 PM IST
विज्ञापन
 Maneka Gandhi Lands In Soup For Making 'Hormonal Outbursts
मेनका गांधी - फोटो : अमर उजाला

महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने हॉस्टल में रहनेवाली लड़कियों पर ऐसा बयान दिया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर निशाने पर आ गई हैं। एक चैनल के कार्यक्रम में मेनका ने कहा कि हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों के बाहर रहने की समय सीमा तय होनी चाहिए। उन्होंने ये कहा कि ये बेहद जरूरी है, क्योंकि यह उनकी सुरक्षा और उनके हार्मोंस से जुड़ा है।

विज्ञापन


कार्यक्रम में लड़कियों ने कहा कि हॉस्टल से देर रात तक लाइब्रेरी तक जाने की इजाजत नहीं मिलती है। इस पर मेनका गांधी ने कहा कि 16-17 साल की उम्र में आपमें हार्मोनल चेंज आते हैं। इसलिए ये लक्ष्मण रेखा बनाई गई है। ये आपकी सुरक्षा के लिए ही है।
विज्ञापन


जब लड़कियों ने मेनका गांधी से सवाल किया ऐसा लड़कों के साथ क्यों नहीं किया जाता है। तो इस पर गांधी ने कहा कि ये कर्फ्यू स्टूडेंट्स को एक्सीडेंट जैसे बाहरी दुर्घटनाओं से बचाने के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेनका ने कहा, "एक अभिभावक के तौर पर जो भी अपनी बेटी या बेटे को कॉलेज भेजता है, मैं उसकी सुरक्षा की उम्मीद करती हूं। इसलिए सुरक्षा के कुछ नियम उनके खिलाफ हो सकते हैं।’’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed