फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   man who hosted lunch for Amit Shah during his visit to Ganjam district joined BJD

जिसके घर अमित शाह ने खाया था खाना, उसने बीजू जनता दल का दामन थामा

Sat, 03 Nov 2018 02:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 03 Nov 2018 02:05 PM IST
विज्ञापन
man who hosted lunch for Amit Shah during his visit to Ganjam district joined BJD
नवीन स्वैन ने भाजपा अध्यक्ष को अपने घर खाना खिलाया था

उड़ीसा में एक शख्स ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को पिछले साल गंजम जिले के दौरे के दौरान अपने घर में खाना खिलाया था। अब वही शख्स बीजू जनता दल (बीजेडी) में शामिल हो गया है। इस शख्स का नाम नवीन स्वैन है। वह कुकुदाखंदी ब्लॉक के तहत आने वाले हुगुलपता गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने पिछले साल जुलाई में एक भाजपा के कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, जुआल ओरम के साथ अमित शाह को खाना खिलाया था।

विज्ञापन


स्वैन भाजपा के सरपंच प्रदीप कुमार मलाना और दूसरे समर्थकों के साथ सत्ताधारी बीजेडी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने गांव में हुई एक बैठक के बाद बीजेडी का दामन थाम लिया। गोपालपुर से बीजेडी विधायक और पूर्व मंत्री प्रदीप पाणिग्रही ने उनका स्वागत किया है। उन्होंने कहा, 'हम नवीन स्वैन और मलाना का अपनी पार्टी में स्वागत करते हैं। बीजेडी में उनके शामिल होने से पार्टी की पंचायत पर पकड़ मजबूत होगी। हम पंचायत में विकास के और ज्यादा कार्य कर पाएंगे।'
विज्ञापन


36 साल के स्वैन ने कहा, 'मैंने बीजेडी में शामिल होने का फैसला इसलिए किया क्योंकि पार्टी ने अपना वादा निभाया।' वह शाह को अपने घर में खाना खिलाने के बाद लाइमलाइट में आए थे। उन्होंने कहा, 'अक्तूबर 2013 में आए फेलिन तूफान में मेरा घर बर्बाद हो गया था। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने घर देखा था। घर देखने के बाद उन्होंने चिंता भी जाहिर की थी। लेकिन उन्होंने मेरे लिए कुछ नहीं किया। वहीं दूसरी तरफ बीजेडी ने 'बीजू पक्का घर' योजना के अंतर्गत मुझे घर दिया। केवल इतना ही नहीं मुझे राशन कार्ड भी मिल गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मलाना ने कहा, 'बीजेडी विकास कार्य कर रही है। मैं पंचायत के विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए बीजेडी में शामिल हो गया हूं।' इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के राज्य सचिव बिभूति जेना ने कहा, 'सत्ताधारी पार्टी क्रेडिट लेने के लिए गरीब लोगों को खरीद रही है। यह लोकतंत्र के लिए सही नहीं है।' भाजपा के जिला इकाई के अध्यक्ष कन्हू चरन पति ने कहा कि स्वैन भाजपा का सदस्य नहीं था। उन्होंने कहा, 'हमने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के लंच के लिए स्वैन का घर इसलिए चुना था क्योंकि वह गरीब है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed