{"_id":"6122ac728ebc3e79ec47bc40","slug":"man-who-attempted-suicide-outside-mantralaya-dies-during-treatment-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: सचिवालय के बाहर जहरीला पदार्थ खाकर की थी आत्महत्या की कोशिश, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: सचिवालय के बाहर जहरीला पदार्थ खाकर की थी आत्महत्या की कोशिश, इलाज के दौरान मौत
Mon, 23 Aug 2021 01:28 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 23 Aug 2021 01:28 AM IST
सार
- जाधव ने मंत्रालय के सामने के गेट के बाहर कुछ कीटनाशक खाकर खुद को मारने की कोशिश की
- मृतक की पहचान पुणे जिले के अंबेगांव निवासी सुभाष जाधव के रूप में हुई है
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : पिक्साबे
विस्तार
महाराष्ट्र सचिवालय के बाहर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश करने वाले 48 वर्षीय एक व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृतक की पहचान पुणे जिले के अंबेगांव निवासी सुभाष जाधव के रूप में हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जाधव शुक्रवार को दक्षिण मुंबई के मंत्रालय में एक भूमि विवाद मामले में अधिकारियों से मिलने आए थे, लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया क्योंकि कोरोना के कारण प्रवेश प्रतिबंधित है। इसके बाद जाधव ने मंत्रालय के सामने के गेट के बाहर कुछ कीटनाशक खाकर खुद को मारने की कोशिश की।
विज्ञापन
इसके बाद जाधव को सरकारी जीटी अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि रविवार को उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी ने कहा कि जाधव के खिलाफ कुछ आपराधिक मामले लंबित हैं।
विज्ञापन