{"_id":"62c0e9e97863ca5f5401f711","slug":"man-utters-bomb-during-check-in-at-kochi-airport-police-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: कोच्चि हवाई अड्डे पर चेक-इन के दौरान आदमी ने बोला 'बम', गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: कोच्चि हवाई अड्डे पर चेक-इन के दौरान आदमी ने बोला 'बम', गिरफ्तार
Sun, 03 Jul 2022 06:29 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, कोच्चि
पीटीआई, कोच्चि
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 03 Jul 2022 06:29 AM IST
सार
विदेश जा रहे दम्पति तड़के करीब 1.30 बजे हवाईअड्डे पहुंचे। जैसे ही चेक-इन काउंटर पर कर्मचारियों ने उनसे पूछा कि उनके सामान में क्या है, नाराज पति ने कहा "बम", जिससे हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर शनिवार तड़के 63 वर्षीय एक व्यक्ति और उसकी पत्नी को अपनी उड़ान में सवार होने की अनुमति नहीं दी गई। एक अधिकारी के मुताबिक जब उनसे पूछा गया कि उनके सामान में क्या है तो उन्होंने कहा 'बम' है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि विदेश जा रहे दम्पति तड़के करीब 1.30 बजे हवाईअड्डे पहुंचे। जैसे ही चेक-इन काउंटर पर कर्मचारियों ने उनसे पूछा कि उनके सामान में क्या है, नाराज पति ने कहा "बम", जिससे हड़कंप मच गया, जिसके बाद हवाई अड्डे की सुरक्षा को सूचित किया गया।
विज्ञापन
इसके बाद उनको पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने कहा कि व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन उनको बाद में थाने की जमानत पर रिहा कर दिया गया और आगे से ऐसा न करने की हिदायत भी दी है।
विज्ञापन