{"_id":"5ac8fb394f1c1bd8618b6056","slug":"man-threw-ink-on-hardik-patel-during-an-event-in-ujjain-madhyapradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: पाटीदार नेता हार्दिक पटेल पर फेंकी स्याही, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मध्यप्रदेश: पाटीदार नेता हार्दिक पटेल पर फेंकी स्याही, आरोपी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Updated Sun, 08 Apr 2018 08:00 AM IST
विज्ञापन
हार्दिक पटेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटीदार नेता हार्दिक पटेल पर शनिवार को उज्जैन के एक होटल में एक व्यक्ति ने स्याही फेंक दी। हार्दिक यहां एक प्रेस कांफ्रेंस करने के लिए रुके थे। मिलिंद गुर्जर नाम के इस शख्स को स्याही फेंकने के बाद पटेल के समर्थकों ने पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
नानखेड़ा पुलिस स्टेशन के इंचार्ज ओपी अहीर ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसका कहना है कि पटेल ने अपने निजी हितों के लिए गुर्जर और पाटीदार समुदाय को मूर्ख बनाया। इस बीच, प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि गुर्जर की पटेल समर्थकों ने पिटाई की। हालांकि इस घटना के बाद भी हार्दिक ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस की और शिवराज सरकार को किसान विरोधी बताते हुए उस पर कई हमले किए। इससे पहले, पटेल ने नीमच और मंदसौर में भी कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
बता दें कि मध्य प्रदेश में इसी साल चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों में हार्दिक पटेल कांग्रेस का साथ दे रहे हैं। साथ ही कांग्रेस के समर्थन में लोगों से वोटों की अपील भी कर रहे हैं। हार्दिक पटेल ने शनिवार को नीमच के जावद में किसान क्रांति सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने शिवराज सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार के 5 बाबाओं को राज्यमंत्री बनाया गया है। भाजपा कुछ भी कर सकती है। उन्होंने कहा कि पहले यूपी में बाबा को मुख्यमंत्री बना दिया और अब मध्य प्रदेश में 5 बाबाओं को एक साथ राज्यमंत्री बना दिया।
विज्ञापन
हार्दिक ने कहा कि बीजेपी के राज में किसान मर रहे हैं और सीएम अखबारों में फोटो छपवा रहे हैं। फोटो छपवाने में सीएम ने 6 सौ करोड़ रुपए खर्च कर दिए। अगर यही पैसा किसानों पर खर्च किया जाता तो किसान कर्ज के बोझ में जाने जान जेने से बच जाता। साथ ही उनका पूरा कर्ज भी माफ हो जाता।