{"_id":"641c79f465491a68840666c3","slug":"man-threw-acid-on-his-wife-in-the-court-premises-in-tamil-nadu-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: अदालत परिसर में एक व्यक्ति ने पत्नी पर फेंका तेजाब, अवैध संबंध होने के शक में दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: अदालत परिसर में एक व्यक्ति ने पत्नी पर फेंका तेजाब, अवैध संबंध होने के शक में दिया वारदात को अंजाम
Thu, 23 Mar 2023 09:40 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 23 Mar 2023 09:40 PM IST
सार
पुलिस ने कहा कि कविता ने एक प्रभु नाम के व्यक्ति से अपने संबंध बना लिए थे और एक हफ्ते पहले उसके साथ भाग गई थी। जिसके बाद उसका पति और दो बेटियां परेशान हो गईं थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
तमिलनाडु में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर तेजाब फेंक दिया। हैरान कर देने वाली बात यह रही कि व्यक्ति ने महिला पर हमला अदालत परिसर में किया जिसमें वह झुलस गई। पुलिस के मुताबिक व्यक्ति को पत्नी पर किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध होने का शक था।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि पीड़िता कविता चोरी के एक मामले में पेश होने के लिए अदालत परिसर पहुंची थी। उसे अगस्त 2016 में एक बस यात्री से 10 तोले की सोने की चेन चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और मामला प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहा था। वह जमानत पर बाहर थी।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि कविता ने एक प्रभु नाम के व्यक्ति से अपने संबंध बना लिए थे और एक हफ्ते पहले उसके साथ भाग गई थी। जिसके बाद उसका पति और दो बेटियां परेशान हो गईं थी। पुलिस ने कहा कि उसके पति शिवकुमार, जो उसके अदालत में पेश होने की आशंका से वहां आया था उसने पानी की बोतल से उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया।
विज्ञापन
जैसे ही आरोपी पति ने उसके ऊपर तेजाब फैंका तो वह दर्द से छटपटाई और इधर-उधर भागने लगी। वह गर्दन के नीचे गंभीर रूप से जल गई। वह भागती हुई एक पास खड़ी महिला वकील के पास गई, वकील ने उसके ऊपरी शरीर को कपड़े से ढक लिया।
इसके बाद पुलिस ने कहा कि कविता को सरकारी अस्पताल भेज दिया जहां डॉक्टरों ने कहा कि वह पहले ही 80 फीसदी जल चुकी है। शिवकुमार ने अदालत से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी शिवकुमार लॉरी चालक के रूप में काम करता है।