फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Union Government released third revised advance estimate for crop year 2024-25

अनुमान: बंपर पैदावार से रिकॉर्ड 35.39 करोड़ टन अनाज का उत्पादन संभव, गेहूं का इस साल नहीं होगा आयात-निर्यात

Thu, 29 May 2025 08:13 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 29 May 2025 08:13 AM IST
सार

तीसरे अग्रिम अनुमान के मुताबिक, फसल वर्ष 2024-25 में गेहूं उत्पादन के अनुमान को संशोधित कर 11.75 करोड़ टन कर दिया गया, जबकि पहले 11.53 करोड़ टन का अनुमान लगाया गया था। पिछले साल 11.33 करोड़ टन गेहूं का उत्पादन हुआ था।

विज्ञापन
Union Government released third revised advance estimate for crop year 2024-25
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : amarujala.com

विस्तार

देश में प्रमुख फसलों की बंपर पैदावार को देखते हुए सरकार ने बुधवार को फसल वर्ष 2024-25 के लिए अनाज उत्पादन अनुमान को संशोधित कर रिकॉर्ड 35.39 करोड़ टन कर दिया है। इसमें अकेले गेहूं का उत्पादन 11.75 करोड़ टन रहने का अनुमान है।

विज्ञापन


कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, देश ने धान, गेहूं, मक्का, मूंगफली और सोयाबीन सहित प्रमुख फसलों के उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि हासिल की है। कुल मिलाकर, अनाज उत्पादन लगातार बढ़ रहा है। दलहन-तिलहन उत्पादन को और बढ़ाना होगा, जिसके लिए प्रयास जारी है।
विज्ञापन


तीसरे अग्रिम अनुमान के मुताबिक, फसल वर्ष 2024-25 में गेहूं उत्पादन के अनुमान को संशोधित कर 11.75 करोड़ टन कर दिया गया, जबकि पहले 11.53 करोड़ टन का अनुमान लगाया गया था। पिछले साल 11.33 करोड़ टन गेहूं का उत्पादन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: केंद्र सरकार ने भानु प्रकाश येतुरू को बनाया चुनाव आयुक्त; संयुक्त सचिव स्तर पर 41 बदलाव

धान का उत्पादन रिकॉर्ड 14.90 करोड़ टन हो सकता है, जो फसल वर्ष 2023-24 के 13.78 करोड़ टन से अधिक है। मक्का उत्पादन 4.23 करोड़ टन होने का अनुमान है। मोटे अनाजों का उत्पादन 62.1 लाख टन रह सकता है, जो पिछले वर्ष से अधिक है।

दलहन उत्पादन 2.52 करोड़ टन
दलहन उत्पादन बढ़कर 2.52 करोड़ टन होने का अनुमान है। अरहर उत्पादन 35.6 लाख टन, मूंग 38.1 लाख टन और चना 1.13 करोड़ टन हो सकता है। 

  • तिलहन उत्पादन 4.26 करोड़ टन होने का अनुमान है, जबकि पिछले साल यह 3.96 करोड़ टन था। मूंगफली का उत्पादन रिकॉर्ड 1.19 करोड़ टन और सोयाबीन का 1.52 करोड़ टन होने का अनुमान है। सरसों का उत्पादन 1.26 करोड़ टन रह सकता है। गन्ना उत्पादन 45.16 लाख टन पहुंच सकता है।

ये भी पढ़ें: Impeachment: जज यशवंत वर्मा के घर से नकदी बरामदगी पर सियासी तूफान, भाजपा-आप ने जांच और महाभियोग की मांग दोहराई
 

गेहूं का इस साल नहीं होगा आयात निर्यात, भंडार चार साल के शीर्ष पर
देश में इस साल गेहूं की बंपर फसल होने से सरकारी भंडार भर रहे हैं। इससे इस वर्ष गेहूं का न तो आयात होगा और न ही निर्यात किया जाएगा। देश आयात के बिना घरेलू मांग को पूरा करने में सक्षम है। भारत ने 2022 में इस प्रमुख अनाज के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया था, जिसे 2023 और 2024 में बढ़ा गया था।

  • भीषण गर्मी के कारण 2023 और 2024 में फसलों के सूखने का डर था, जिससे भंडार में भारी गिरावट आने की आशंका थी। इससे गेहूं की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच सकती थीं। अटकलें लगाई जा रही थीं कि 2017 के बाद पहली बार भारत को गेहूं आयात की जरूरत पड़ सकती है।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed