फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man not finished until he quits the Battle field says Nitin Gadkari while Says Richard Nixon

Nitin Gadkari: 'किसी का इस्तेमाल कर उसे फेंकना नहीं चाहिए', गडकरी ने दी देश के उद्यमियों को सीख

Sun, 28 Aug 2022 09:13 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 28 Aug 2022 09:13 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने संबोधन में रिचर्ड निक्सन का हवाला देते हुए कहा कि एक व्यक्ति का अंत तब नहीं होता जब वह हार जाता है, लेकिन जब वह छोड़ देता है तो वह समाप्त हो जाता है।

विज्ञापन
Man not finished until he quits the Battle field says Nitin Gadkari while Says Richard Nixon
नितिन गडकरी - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एक बार फिर से अपने बयानों के कारण चर्चा में हैं। नागपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने वहां मौजूद उद्यमियों को कई सीख दी। गडकरी ने अपने संबोधन में रिचर्ड निक्सन का हवाला देते हुए कहा कि एक व्यक्ति का अंत तब नहीं होता जब वह हार जाता है, लेकिन जब वह छोड़ देता है तो वह समाप्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि जो कोई भी व्यवसाय, सामाजिक कार्य या राजनीति में है, उसके लिए मानवीय संबंध सबसे बड़ी ताकत है।
विज्ञापन


किसी का इस्तेमाल कर फेंकना नहीं चाहिए: नितिन गडकरी
हाल ही में खबरों में रहे भाजपा नेता ने कहा कि किसी को कभी भी इस्तेमाल कर फेंकना नहीं चाहिए। अच्छे दिन हों या बुरे दिन, एक बार किसी का हाथ थाम लें तो उसे नहीं छोड़ें। सिर्फ उगते सूरज की पूजा न करें डूबते सूरज की भी पूजा होनी चाहिए। जब उन्हें उनकी पार्टी के संसदीय बोर्ड से हटा दिया गया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मैं कुएं में कूदकर मर जाऊंगा, लेकिन कांग्रेस में शामिल नहीं होऊंगा
गडकरी ने याद करते हुए बताया कि जब वह एक छात्र नेता थे, तब कांग्रेस नेता श्रीकांत जिचकर ने उन्हें बेहतर भविष्य के लिए कांग्रेस में शामिल होने के लिए कहा था। तब  मैंने  श्रीकांत से कहा कि मैं कुएं में कूदकर मर जाऊंगा, लेकिन कांग्रेस में शामिल नहीं होऊंगा, क्योंकि मुझे कांग्रेस पार्टी की विचारधारा पसंद नहीं है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed