फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man marries 14 women in 7 states held in Odisha

ओडिशा: सात राज्यों की 14 महिलाओं से शादी करने वाला 60 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

Tue, 15 Feb 2022 01:27 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, भुवनेश्वर
पीटीआई, भुवनेश्वर Published by: देव कश्यप Updated Tue, 15 Feb 2022 01:27 AM IST
सार

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपी मध्यम आयु वर्ग की एकल महिलाओं, खासकर तलाकशुदा को अपना शिकार बनाता था जो वैवाहिक वेबसाइटों पर साथी ढूंढती थीं।

विज्ञापन
Man marries 14 women in 7 states held in Odisha
14 शादी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में पुलिस ने एक 60 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसपर सात राज्यों में 14 महिलाओं से शादी करने और उनसे पैसे एंठने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार व्यक्ति ने पिछले 48 सालों में देश के सात राज्यों की 14 महिलाओं से कथित रूप से शादी की है।

आरोप है कि ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले के पटकुरा थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी इस व्यक्ति ने कथित पत्नियों को छोड़कर भागने से पहले उन महिलाओं से पैसे भी लिए। हालांकि गिरफ्तार व्यक्ति ने आरोपों से इनकार किया है।

विज्ञापन


भुवनेश्वर के पुलिस उपायुक्त उमाशंकर दास ने बताया कि आरोपी ने 1982 में पहली शादी की थी और 2002 में दूसरी शादी। उसे इन दोनों शादियों से पांच बच्चे हुए। दास ने बताया कि 2002 से 2020 तक उसने वैवाहिक वेबसाइटों के माध्यम से अन्य महिलाओं से दोस्ती की तथा पहली पत्नियों को बिना बताये अन्य महिलाओं से शादी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, वह आखिरी पत्नी के साथ भुवनेश्वर में रह रहा था, जो दिल्ली में एक विद्यालय में अध्यापिका है। पुलिस का कहना है कि उसे किसी तरह उसकी पिछली शादियों के बारे में पता चला जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी व्यक्ति को उसके किराए के आवास से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस उपायुक्त के अनुसार आरोपी मध्यम आयु वर्ग की एकल महिलाओं, खासकर तलाकशुदा को अपना शिकार बनाता था जो वैवाहिक वेबसाइटों पर साथी ढूंढती थीं। पुलिस के अनुसार आरोपी उसे छोड़ने से पहले उसके पैसे ले लेता था। पुलिस ने आरोपी के पास से 11 एटीएम कार्ड, चार आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं।


गिरफ्तार व्यक्ति ने दिल्ली, पंजाब, असम, झारखंड और ओडिशा समेत सात राज्यों में महिलाओं को ठगा है। उसकी पहली दो पत्नियां ओडिशा की थीं। डीसीपी ने कहा कि मामला तब सामने आया जब उसकी अंतिम पत्नी स्कूल शिक्षिका ने पिछले साल जुलाई में महिला पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति पहले भी हैदराबाद और एर्नाकुलम में बेरोजगार युवकों को धोखा देने और ऋण धोखाधड़ी के आरोप में दो बार गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed