फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man kills girlfriend by slitting her throat held in Meghalaya Know all about it

Meghalaya Murder: मेघालय में शख्स ने प्रेमिका की गला रेतकर हत्या की; पिता के सामने ही दिया वारदात को अंजाम

Tue, 01 Jul 2025 12:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 01 Jul 2025 12:15 PM IST
विज्ञापन
Man kills girlfriend by slitting her throat held in Meghalaya Know all about it
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेघालय के पूर्वी पश्चिमी खासी हिल्स जिले में एक 25 वर्षीय शख्स को अपनी प्रेमिका की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि शख्स ने प्रेमिका के पिता के सामने ही गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार शाम को हुई, जब महिला अपने पिता के साथ मैरांग पिंडेंगुमियोंग गांव के एक बाजार में खेतों से उपजी फसल बेचने गई थी। मृतक की पहचान मावखाप गांव निवासी फिरनेलिन खारसिंटिव के रूप में हुई है।

विज्ञापन


महिला से बहस के बाद गला रेता
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी उनके पास आया और महिला से बहस करने लगा। अधिकारी ने कहा, 'अचानक, उस व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका का गला रेत दिया। महिला को तुरंत मैरांग सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।' 
विज्ञापन


मौके से फरार होने की कोशिश की
वारदात कसे अंजाम देने के बाद आरोपी ने मौके से फरार होने की कोशिश की। हालांकि, स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के पीछे का मकसद आपसी विवाद
उन्होंने कहा, 'हत्या के पीछे का मकसद आपसी विवाद लग रहा है, लेकिन सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है।' महिला के पिता ने कहा कि व्यक्ति ने बेटी की हत्या करके अपना गुस्सा निकाला, क्योंकि वह रिश्ता जारी नहीं रखना चाहती थी। इस घटना से जिले में आक्रोश फैल गया है। स्थानीय लोगों ने महिला के लिए न्याय की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed