फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man killed, body stored in ice-cream freezer in 'love triangle murder' in Tripura News In Hindi

Tripura: त्रिपुरा में लव ट्रायंगल बना खूनी खेल, युवक की हत्या कर शव को आइसक्रीम फ्रीजर में छिपाया

Thu, 12 Jun 2025 04:21 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 12 Jun 2025 04:21 AM IST
सार

त्रिपुरा में लव ट्रायंगल के चलते 26 वर्षीय युवक की हत्या कर उसका शव आइसक्रीम फ्रीज़र में छिपा दिया गया। आरोपी कजिन ने तीन साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। ट्रॉली बैग में शव भरकर माता-पिता की मदद से दुकान के फ्रीजर में रखा गया। पुलिस ने मामले में छह लोगों क गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Man killed, body stored in ice-cream freezer in 'love triangle murder' in Tripura News In Hindi
अवैध संबंध के चलते की थी महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

विस्तार

पश्चिमी त्रिपुरा से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। जहां देखते ही देखते लव ट्रांयगल एक बड़ा खूनी खेल में तब्दील हो गया। पुलिस के मुताबिक, एक 26 साल के युवक की हत्या कर उसका शव आइसक्रीम फ्रीजर में छिपा दिया गया। पश्चिम त्रिपुरा के एसपी किरण कुमार ने बताया कि मृतक एक 20 वर्षीय युवती के साथ रिश्ते में था। वहीं युवती का एक कजिन भाई, जो बांग्लादेश से एमबीबीएस की पढ़ाई कर चुका है, खुद उस लड़की के करीब आना चाहता था। हाल ही में लड़के और लड़की के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद वे बात नहीं कर रहे थे। इसी बात का फायदा उठाकर कजिन ने युवक की हत्या की साजिश रच डाली।

विज्ञापन


कैसे दिया वारदात को अंजाम, जानें
पुलिस के अनुसार बीते आठ जून को आरोपी कजिन ने युवक को दक्षिण इंद्रानगर में एक रिश्तेदार के घर बुलाया। वहां उसने अपने तीन अन्य साथियों की मदद से गला घोंटकर युवक की हत्या कर दी। इसके बाद शव को एक ट्रॉली बैग में भर दिया। ठीक इसके अगले दिन यानी नौ जून को आरोपी ने गंडचोर से अपने माता-पिता को अगरतला बुलाया और उन्हें ट्रॉली बैग सौंप दिया। जिसके बाद आरोपी युवक के माता-पिता ने शव को अपने दुकान के आइसक्रीम फ्रीजर में छिपा दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Weather: दिल्ली NCR समेत आधा भारत भीषण गर्मी की चपेट में, IMD ने किया अलर्ट; 14 जून से राहत की बूंदों के आसार
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की का फायदा उठाना चाहता था आरोपी
मामले में जैसे-जैसे गुत्थी खुल रही है, कई सारी बातों की संभावना तेज हो रही है। जहां अब ये बात सामने आई है कि आरोपी कनिज लड़की का फायदा उठाना चाहता था। एसपी किरण कुमार ने बताया कि आरोपी लड़की का शारीरिक शोषण करना चाहता था, लेकिन उसे ये भी लगता था कि जबतक उसका बॉयफ्रैंड जिंदा है वह ऐसा नहीं कर पाएगा। इसलिए उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

ये भी पढ़ें:- Mumbai: धारावी पुनर्विकास परियोजना पर सियासत, आदित्य ठाकरे बोले- ये मुंबई और महाराष्ट्र की अस्मिता की भी लड़ाई

आरोपी की गिरफ्तारी और कबूलनामा
बता दें कि पुलिस ने इस मामले की जांच लापता रिपोर्ट के बाद शुरू की। आरोपी कजिन को पहले गिरफ्तार किया गया, जिसने पूरी साजिश कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर शव बरामद किया गया। मामले में अब तक इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें आरोपी के माता-पिता भी शामिल हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतक के परिवार को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed