{"_id":"56dff3114f1c1bdc288b4569","slug":"man-jailed-for-selling-18-day-old-daughter-online-to-buy-iphone","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईफोन के लिए 18 दिन की बच्ची को ऑनलाइन बेचने की कोशिश, मिली जेल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आईफोन के लिए 18 दिन की बच्ची को ऑनलाइन बेचने की कोशिश, मिली जेल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 09 Mar 2016 03:33 PM IST
सार
- बच्ची को बेचकर मिलने वाले पैसे से आईफोन और बाइक खरीदना चाहता था आरोपी।
- इस करतूत के लिए उसे 3 साल के जेल की सजा सुनाई गई।
- आरोपी ज्यादातर समय इंटरनेट कैफे में बिताता था।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन के एक व्यक्ति ने आईफोन खरीदने के लिए अपनी 18 दिन की बच्ची को ऑनलाइन बेचने की कोशिश की। इस करतूत के लिए उसे 3 साल के जेल की सजा सुनाई गई है।
मामला दक्षिण पूर्वी चीन के फुजियान प्रांत का है। जहां रहने वाले ए दुआं नाम के शख्स ने अपनी बच्ची को बेचने की कोशिश की।
एक पीपुल्स डेली ऑनलाइन के अनुसार बच्ची को बेचने के लिए इस शख्स ने सोशल मीडिया साइट क्यू-क्यू में विज्ञापन दिया। इसके लिए उसने 23 हजार युआन की मांग की थी।
आरोपी शख्स पर अपनी बच्ची को बेंचकर मिलने वाले पैसे से आईफोन और बाइक खरीदना चाहता था। आरोपी शख्स के बारे में बताया जा रहा कि वह ज्यादातर समय इंटरनेट कैफे में बिताता था, जबकि बच्ची की मां जियो मेई पार्ट टाइम नौकरी करके घर चलाती थी।
बताया जा रहा है कि दोनों 19 साल की उम्र में थे जब अचानक ही जियो मेई अचानक गर्भवती हो गई।

आरोपी को तीन साल के लिए भेजा गया जेल
बच्ची को अनजान बहनों ने खरीदा था। उन्होंने बताया कि हमें लगा शायद बच्ची के मां-बाप इतने गरीब हैं कि इसे पाल नहीं सकते। उनकी वित्तीय स्थिति बेहद गंभीर है, इसलिए हमने बच्ची को खरीदा।
हालांकि बच्ची के खरीदार खुद इस मामले में पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। बच्ची के बिकने की खबर के बाद उसकी मां टोंगान से फरार हो गई, लेकिन पुलिस की जांच टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
मेई ने पुलिस से बताया कि मुझे भी किसी ने पाला था और हमारे इलाके अधिकतर लोग अपने बच्चों को दूसरे को सौंपते रहे हैं। मुझे नहीं पता था कि ये गैरकानूनी है।
इपोक टाइम्स के अनुसार, मेई को भी ढाई साल की जेल दी गई है वहीं दुआं को तीन साल के लिए जेल भेजा गया है।