फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man gave high school examination from prison, gets first Division.

यूपी: जेल से ही दी हाईस्कूल की परीक्षा, प्रथम श्रेणी में हुआ पास

Fri, 20 May 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा Updated Fri, 20 May 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
Man gave high school examination from prison, gets first Division.
विपरीत हालातों में सफलता की मंजिल पाना जगदीश से सीखिए। मथुरा की जिला जेल में हत्या के मामले में बंद इस युवक ने हाईस्कूल की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कर मिसाल कायम की है।
विज्ञापन


छाता के रहने वाले युवक ने फीरोजाबाद जेल में बने परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दी और रिजल्ट में उसे प्रथम श्रेणी प्राप्त हुई। जगदीश के उत्तीर्ण होने पर पूरा जेल प्रशासन गदगद हो गया है।
विज्ञापन


बता दें कि पांच माह पहले छाता में हुई हत्या के एक मामले में पुलिस ने छाता निवासी जगदीश पुत्र रामनाथ को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। गिरफ्तारी से पहले जगदीश ने हाईस्कूल परीक्षा के लिए विज्ञान वर्ग से फार्म भरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर जेल प्रशासन ने जगदीश को फीरोजाबाद जेल में बने यूपी बोर्ड परीक्षा के केंद्र पर परीक्षा देने के लिए फीरोजाबाद शिफ्ट कराया। बीते दिनों आए परीक्षा परिणाम के बाद जब जेल प्रशासन ने रिजल्ट देखा तो जगदीश की कामयाबी पर पूरा जेल प्रशासन गदगद हो गया।

सलाखों के पीछे रहकर की हाईस्कूल की परीक्षा की तैयारी

Man gave high school examination from prison, gets first Division.
जगदीश ने सलाखों के पीछे दिन रात मेहनत करके हाईस्कूल का एग्जाम फर्स्ट डिवीजन पास किया है। उसे 66 प्रतिशत अंक मिले हैं। मथुरा जेल के सुपरिटेंडेंट पीडी सलोनियां ने बताया कि परीक्षा से पहले भी जगदीश खासी पढ़ाई करता था। जब सभी कैदी सो जाते थे तो वह अलग से पढ़ने को इंतजाम कर पढ़ाई करता था।

कई दूसरे बंदी भी कर रहे हैं पढ़ाई
जेल में इस समय 1520 बंदी विभिन्न मामलों में सजा काट रहे हैं। इनमें करीब बीस ऐसे हैं जो विभिन्न कोर्स में पढ़ाई कर रहे हैं। कई कैदियों ने इग्नू कोर्स के लिए आवेदन किया है।

जेल प्रशासन का कहना है कि अगर कोई बंदी पढ़ाई के लिए आवेदन करता है तो उसके लिए सभी व्यवस्थाएं की जाती हैं। पुस्तकों की भी व्यवस्था करा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed