फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man Falls On Tracks After Being Slapped, Train Runs Him Over Moments Later: Maharashtra news & update

महाराष्ट्र: कहासुनी में यात्री ने शख्स को जड़ा थप्पड़, पटरी पर गिरने से ट्रेन की चपेट में आया; CCTV में खुलासा

Fri, 18 Aug 2023 01:35 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 18 Aug 2023 01:35 PM IST
सार

अविनाश माने और उनकी पत्नी शीतल माने सायन स्टेशन पर उतरे थे। तभी युवक ने शीतल को धक्का दिया, जिससे दोनों के बीच बहस होने लगी। महिला ने दिनेश पर छाते से भी हमला किया। तभी अविनाश ने युवक को जोर से थप्पड़ मारा, जिससे वह पटरियों पर जा गिरा। 
 

विज्ञापन
Man Falls On Tracks After Being Slapped, Train Runs Him Over Moments Later: Maharashtra news & update
पटरियों पर गिरता शख्स। - फोटो : social media

विस्तार

मुंबई से दिल दहलाने वाली एक घटना सामने आई है। दरअसल, यहां के रेलवे स्टेशन पर एक युवक और महिला में बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि महिला के पति ने युवक को जोरदार थप्पड़ मार दिया, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पटरियों पर जा गिरा। युवक ने ऊपर चढ़ने की कोशिश भी की, लेकिन तभी एक ट्रेन आ गई और उसे कुचलते हुए चली गई। 

विज्ञापन


रविवार रात की घटना

इस रोंगटे खड़े देने वाली घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। बता दें, यह घटना रविवार रात करीब 9:15 बजे सायन स्टेशन की है। पीड़ित की पहचान 26 वर्षीय दिनेश राठौड़ के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


यह है मामला

दरअसल, 35 वर्षीय अविनाश माने और 31 वर्षीय उनकी पत्नी शीतल माने सायन स्टेशन पर उतरे थे और मानखुर्द जाने की योजना बना रहे थे। तभी युवक ने शीतल को धक्का दिया, जिससे दोनों के बीच बहस होने लगी। महिला ने दिनेश पर छाते से भी हमला किया। तभी अविनाश ने युवक को जोर से थप्पड़ मारा, जिससे वह पटरियों पर जा गिरा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने ऊपर चढ़ने की कोशिश भी की, लेकिन तभी ट्रेन आ गई और उसे बेरहमी से कुचल दिया। हालांकि, वीडियो में देखा जा सकता है कि बहस के दौरान भीड़ इकट्ठी हो जाती है। जैसे ही ट्रेन करीब आती है, लोग पीछे हट जाते हैं।


आरोपी मौके से हुए फरार

पुलिस ने बताया कि शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दंपती मौके से भाग गए थे। सीसीटीवी फुटेज और गवाहों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर धारावी इलाके से अविनाश माने को गिरफ्तार किया गया। बाद में उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया। दंपति पर गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाया गया है।

कुत्ते पर फेंका एसिड

मुंबई में एक और रोंगटे खड़े करने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि मलाड-मालवानी इलाके में एक महिला ने कुत्ते पर एसिड फेंक दिया। हालांकि, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed