{"_id":"5bdd0a7fbdec2269724a7e58","slug":"man-eater-tigress-avni-killed-in-yavatmal-maharashtra-she-had-allegedly-killed-14-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 लोगों को अपना शिकार बनाने वाली आदमखोर बाघिन मारी गई, इलाके में जश्न का माहौल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
14 लोगों को अपना शिकार बनाने वाली आदमखोर बाघिन मारी गई, इलाके में जश्न का माहौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Sat, 03 Nov 2018 08:09 AM IST
विज्ञापन
Yavatmal people
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र में आतंक का पर्याय बन चुकी आदमखोर बाघिन अवनी को मार गिराया गया है। यह बाघिन अब तक 14 लोगों को अपना शिकार बना चुकी थी। शुक्रवार की रात वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद यवतमाल में इस बाघिन को मार गिराया। 5 वर्षीय इस बाघिन को टी-1 के नाम से भी जाना जाता था।
विज्ञापन
वहीं, इस आदमखोर बाघिन के मारे जाने की सूचना मिलते ही यवतमाल के स्थानीय लोगों में जश्न का माहौल बन गया है। लोग पटाखे फोड़कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मना रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि यवतमाल जिले में इस बाघिन को पकड़ने के लिए वन विभाग के अधिकारियों समेत कुल 200 लोगों की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही थी। इस ऑपरेशन में 4 हाथियों और वन्यजीव पशु चिकित्सा विशेषज्ञों की एक टीम को भी लगाया गया था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, 1 जून, 2016 से अब तक इस बाघिन ने 14 लोगों की जान ली थी। इसके अलावा इसने कई घोड़ों और गायों को भी अपना शिकार बनाया था। इसी साल 29 जनवरी को बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने इस मामले में सुनवाई करते हुए बाघिन टी-1 को गोली मारने के आदेश पर रोक लगा दी थी। लेकिन कुछ ही महीनों बाद उसने फिर दो लोगों को मार दिया, जिसके बाद उसे गोली मारने का आदेश जारी किया गया।
इस बाघिन को मारने का काम हैदराबाद के शॉर्प शूटर नवाब शफथ अली खान को सौंपा गया था। इसी बीच आदेश को चुनौती भी दी गई और वन्य जीव कार्यकर्ता अजय दुबे और सिमारात संधु ने हाईकोर्ट में दया याचिका दायर की। हालांकि कोर्ट ने इस बाघिन को इंसानों के लिए खतरा बताया और यह फैसला वन विभाग के ऊपर छोड़ दिया कि इस आदमखोर बाघिन को ट्रैंक्युलाइज (बेहोश) किया जाए या गोली मार दी जाए।
#FirstVisuals of 'man-eater' tigress Avni (T1) that was killed in Maharashtra's Yavatmal last night. She had allegedly killed 14 people. Her postmortem will be conducted at Nagpur's Gorewada Rescue Centre. #Maharashtra pic.twitter.com/eH1jDLf511
— ANI (@ANI) November 3, 2018