{"_id":"62d6d81dde8732250641c3b4","slug":"man-cheats-high-court-employee-of-rs-2-lakh-using-delhi-cj-s-photo","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Fraud: दिल्ली हाईकोर्ट के जज की तस्वीर लगाकर कर्मचारी को भेजा मैसेज, फिर ठग लिए दो लाख रुपये","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Cyber Fraud: दिल्ली हाईकोर्ट के जज की तस्वीर लगाकर कर्मचारी को भेजा मैसेज, फिर ठग लिए दो लाख रुपये
Tue, 19 Jul 2022 09:43 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 19 Jul 2022 09:43 PM IST
सार
इसी कार्यप्रणाली से धोखेबाज नौकरशाहों और अन्य अधिकारियों की तस्वीरों का दुरुपयोग करते हैं और लोगों को पैसे भेजने के लिए संदेश भेजते हैं।
विज्ञापन
कर्मचारी से दो लाख रुपये ठगे
- फोटो : istock
विस्तार
तेलंगाना उच्च न्यायालय के एक कर्मचारी से एक धोखेबाज ने दो लाख रुपये ठग लिए। खास बात ये है कि इस धोखेबाज ने दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कर्मचारी को ऑनलाइन पैसे भेजने के लिए कहा था। कर्मचारी को हाल ही में एक अज्ञात नंबर से इंस्टेंट मैसेजिंग एप्लिकेशन के जरिए एक संदेश मिला था, जिसमें जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की तस्वीर थी। कर्मचारी ने कहा, इस संदेश में धोखेबाज ने कुछ कारणों का हवाला देते हुए एक लिकं पर क्लिक करके 2 लाख रुपये के उपहार कार्ड भेजने के लिए कहा।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि कर्मचारी ने उपहार कार्ड खरीदे और उन्हें भेज दिया, लेकिन बाद में पता लगा कि उसके साथ धोखा हुआ है जिसके बाद उसने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर हैदराबाद पुलिस की साइबर क्राइम विंग में मामला दर्ज किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इसी कार्यप्रणाली से धोखेबाज नौकरशाहों और अन्य अधिकारियों की तस्वीरों का दुरुपयोग करते हैं और लोगों को पैसे भेजने के लिए संदेश भेजते हैं।
विज्ञापन
इससे पहले शहर की पुलिस ने जुलाई के पहले सप्ताह में दो लोगों को गिरफ्तार किया था, जिन्होंने कथित तौर पर सोशल मीडिया ऐप पर तेलंगाना के डीजीपी सहित शीर्ष सरकारी अधिकारियों की तस्वीरों का इस्तेमाल किया था और लोगों को पैसे ट्रांसफर करने के लिए संदेश भेजे थे।
विज्ञापन