फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man cheats High Court employee of Rs 2 lakh using Delhi CJ's photo

Cyber Fraud: दिल्ली हाईकोर्ट के जज की तस्वीर लगाकर कर्मचारी को भेजा मैसेज, फिर ठग लिए दो लाख रुपये

Tue, 19 Jul 2022 09:43 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Amit Mandal Updated Tue, 19 Jul 2022 09:43 PM IST
सार

इसी कार्यप्रणाली से धोखेबाज नौकरशाहों और अन्य अधिकारियों की तस्वीरों का दुरुपयोग करते हैं और लोगों को पैसे भेजने के लिए संदेश भेजते हैं। 

विज्ञापन
Man cheats High Court employee of Rs 2 lakh using Delhi CJ's photo
कर्मचारी से दो लाख रुपये ठगे - फोटो : istock

विस्तार

तेलंगाना उच्च न्यायालय के एक कर्मचारी से एक धोखेबाज ने दो लाख रुपये ठग लिए। खास बात ये है कि इस धोखेबाज ने दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कर्मचारी को ऑनलाइन पैसे भेजने के लिए कहा था। कर्मचारी को हाल ही में एक अज्ञात नंबर से इंस्टेंट मैसेजिंग एप्लिकेशन के जरिए एक संदेश मिला था, जिसमें जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की तस्वीर थी। कर्मचारी ने कहा, इस संदेश में धोखेबाज ने कुछ कारणों का हवाला देते हुए एक लिकं पर क्लिक करके 2 लाख रुपये के उपहार कार्ड भेजने के लिए कहा।  

विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि कर्मचारी ने उपहार कार्ड खरीदे और उन्हें भेज दिया, लेकिन बाद में पता लगा कि उसके साथ धोखा हुआ है जिसके बाद उसने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर हैदराबाद पुलिस की साइबर क्राइम विंग में मामला दर्ज किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इसी कार्यप्रणाली से धोखेबाज नौकरशाहों और अन्य अधिकारियों की तस्वीरों का दुरुपयोग करते हैं और लोगों को पैसे भेजने के लिए संदेश भेजते हैं। 
विज्ञापन


इससे पहले शहर की पुलिस ने जुलाई के पहले सप्ताह में दो लोगों को गिरफ्तार किया था, जिन्होंने कथित तौर पर सोशल मीडिया ऐप पर तेलंगाना के डीजीपी सहित शीर्ष सरकारी अधिकारियों की तस्वीरों का इस्तेमाल किया था और लोगों को पैसे ट्रांसफर करने के लिए संदेश भेजे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed