{"_id":"60d324e97a04c32578036d52","slug":"man-caught-giant-king-cobra-in-jungle-then-did-shocked-activity-watch-viral-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"Viral Video : दो युवकों ने पकड़ा किंग कोबरा, फिर दिखाने लगे हैरान करने वाले करतब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Viral Video : दो युवकों ने पकड़ा किंग कोबरा, फिर दिखाने लगे हैरान करने वाले करतब
Wed, 23 Jun 2021 10:26 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 23 Jun 2021 10:26 PM IST
सार
कुछ ऐसे जहरीले सांप होते हैं जिसके काटने से पल भर में मौत भी हो सकती है। बात करें किंग कोबरा की तो यह जितना जानलेवा है उतने ही देखने में खतरनाक और विशालकाय होता है।
विज्ञापन
किंग कोबरा
- फोटो : Twitter@ Pravin dabas
विस्तार
अगर आप कहीं जा रहे हैं और अचानक सांप दिख जाए तो आप घबराकर भागने लगेंगे चाहे वह आपको नुकसान न भी पहुंचा रहा हो फिर भी। कुछ ऐसे जहरीले सांप होते हैं जिसके काटने से पल भर में मौत भी हो सकती है। बात करें किंग कोबरा की तो यह जितना जानलेवा है उतना ही देखने में खतरनाक और विशालकाय होता है। इसको देखने मात्र से लोगों के पसीने छूट जाते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो शख्स कोबरा को ऐसे पकड़ रखे हैं जैसे कोई खिलौना हो।
विज्ञापन
वीडियो में देख सकते हैं कि जंगल में सड़क किनारे दो युवा मिलकर एक खतरनाक सांप को पकड़ रहे हैं। एक ने सांप का मुंह पकड़ रखा है और दूसरे ने उसकी पूंछ। सांप दोनों के चंगुल से निकलने का प्रयास कर रहा है लेकिन फिर वो सांप को सड़क पर लिटा देते हैं। इसके बाद एक शख्स उसे पैर से दबाता है और सांप को बोरी में डालने लगता है। सोशल मीडिया पर वीडियो को परवीन जजबास नाम के एक व्यक्ति ने शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- ‘लगता है हमें और ज्यादा वाइल्डलाइफ एजुकेशन चाहिए, मुझे लगता है ये किंग कोबरा है।
विज्ञापन
यहां देखें पूरा वीडियो...
We need more #Wildlife education…I think this is a King Cobra…@ParveenKaswan @Jayanth_Sharma pic.twitter.com/sUapI13SUM
विज्ञापन विज्ञापन— Parvin Dabas (@parvindabas) June 22, 2021