फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   man burned girl in one sided love

एकतरफा इश्क में हैवान बना युवक, नाबालिग छात्रा को जिंदा जलाने की कोशिश

Wed, 27 Apr 2016 04:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खेरागढ़ (आगरा)
ब्यूरो/अमर उजाला, खेरागढ़ (आगरा) Updated Wed, 27 Apr 2016 04:33 AM IST
सार

  • 95 फीसदी झुलसी दसवीं की छात्रा
  • बचाने में पिता के दोनों हाथ झुलस गए
  • बचाने में पिता के दोनों हाथ झुलस गए

विज्ञापन
man burned girl in one sided love
एकतरफा इश्क

विस्तार

खेरागढ़ के गांव नगला कमाल में कक्षा दस की छात्रा को मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे उसके पडो़स के सिरफिरे युवक ने जिंदा जलाने की कोशिश की। वह 95 फीसदी झुलसी अवस्था में एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराई गई है। छात्रा का कहना है कि युवक उसपर प्रेम संबंध कायम करने के लिए दबाव बना रहा था। उसके इनकार पर हैवान बन बैठा।
विज्ञापन


छात्रा की मां ने बताया कि पड़ोस का 30 वर्षीय युवक कई दिनों से उनकी बेटी पर दोस्ती के लिए दबाव बना रहा था। बेटी के मना करने पर भी वह बाज नहीं आ रहा था। पीड़िता युवक की मां को अम्मा और उसे अंकल कहती है। सोमवार को भी उसने पीड़िता को धोखे से अपने घर बुलाकर एक कमरे में बंद कर दिया था। धमकी दी कि अगर उससे प्यार नहीं किया तो छोड़ेगा नहीं। बाद में उसकी मां ने ही पीड़ित छात्रा को मुक्त कराया।
विज्ञापन


छात्रा की मां का कहना है कि उनकी बेटी ने अस्पताल पहुंच जाने के बाद उन्हें पूरी जानकारी दी है। मंगलवार सुबह वह और उनके पति पशुओं का चारा लेने गए थे। घर पर उनकी दो बेटी और सबसे छोटा बेटा अमन सो रहे थे। तभी वह युवक वहां पहुंचा। वह बड़ी बेटी को जगाकर एक कमरे में ले गया। उसने कहा, आखिरी बार पूछ रहा हूं, ‘मुझसे प्यार करेगी या नहीं?’ छात्रा ने फिर इनकार कर दिया। इसी पर वह आपा खो बैठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केरोसीन की बोतल उठाई और पूरी उसके ऊपर उड़ेलकर आग लगा दी। इसके बाद कमरे के किवाड़ बंद करके भाग गया। छात्रा के चिल्लाने पर आसपास से लोग पहुंचे। तभी लौटे पिता ने भी उसे बचाने की कोशिश की। उनके हाथ झुलस गए। उधर, देर रात तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। रात नौ बजे इंस्पेक्टर खेरागढ़ थाना का कहना था कि तहरीर मिल गई है, रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed