{"_id":"56dec3004f1c1baa578b4568","slug":"man-bites-ear-of-a-devotte","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजा करने की जल्दी बाजी में काट लिया कान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पूजा करने की जल्दी बाजी में काट लिया कान
पूजा करने की जल्दबाजी में काटा श्रद्धालु का कान
Updated Tue, 08 Mar 2016 05:48 PM IST
सार
- जल्दी बाजी में काट लिया कान
- शिवरात्रि के अवसर पर हुआ हादसा
- गिरफ्तार हुआ शख्स
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के ठाणे में एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया जब मंदिर में पूजा करने की जल्दबाजी में एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने दूसरे श्रद्धालु का कान काट लिया। पुलिस ने कान काटने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
ठाणे पुलिस के पीआरओ गजानन काबदुले ने बताया कि शिवाजी नाना सालुंके उर्फ युवराज सोमवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां स्वयंभू अमरनाथ मंदिर में पूजा करने के लिए कतार में लगा था। इस बीच वह कतार तोड़ कर चप्पल पहने ही मंदिर के गर्भगृह में घुस गया।
विज्ञापन
लोगों ने इस आपत्ति जताई तो वह चिल्लाने और श्रद्धालुओं से दुर्व्यवहार करने लगा। हाथापाई के बीच शिवाजी ने एक 70 वर्षीय व्यक्ति बाबूराव पाटिल का बायां कान और उंगलियां काट ली। पुलिस ने शिकायत के बाद शिवाजी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन