{"_id":"5d2d5af08ebc3e6cb20cfce3","slug":"man-arrested-for-harassing-and-abusing-bengali-actress-arunima-ghosh-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर बंगाली एक्ट्रेस को गाली देने और धमकाने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सोशल मीडिया पर बंगाली एक्ट्रेस को गाली देने और धमकाने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
Tue, 16 Jul 2019 10:42 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 16 Jul 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
अरुणिमा घोष (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता में बंगाली सिनेमा की अदाकारा अरुणिमा घोष को कथित तौर पर सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति द्वारा गाली और धमकी देने का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने ये जानकारी दी।
विज्ञापन
बंगाली अदाकारा की शिकायत के बाद साइबर पुलिस ने रविवार की रात आरोपी मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। मुकेश गरफा एरिया कोलकाता साउथ का रहने वाला है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी 30 मई से एक्ट्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट पर गलत टिप्पणी कर रहा था।
विज्ञापन
आरोपी एक्ट्रेस को गाली और धमकी भी दे रहा था। पुलिस ने आगे कहा कि जिस अकाउंट से बदतमीजी की गई वो मुकेश मयुख के नाम से था जो कि फेक था। जांच कर रहे अधिकारी ने बताया कि हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उसने ये सब क्यों किया।
विज्ञापन
जांच अधिकारी ने आगे कहा कि हम ये भी जांच कर रहे हैं कि वह मानसिक रूप से स्थिर है या नहीं। अरुणिमा गोष ने कहा कि शुरुआत में मैं उसके कमेंट्स को अनदेखा कर रही थी। जब मैंने पाया कि वह हर उस चीज पर नजर रख रहा था जो मैं कर रही थी और मैं जहां भी जा रही थी। फिर मैंने कोलकाता पुलिस से उसकी शिकायत की।