फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man accused of harassment minor daughter in Kerala's Kollam, arrested News In Hindi

Kerala: दक्षिण केरल में इंसानियत हुई शर्मसार, बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार

Fri, 14 Feb 2025 03:05 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 14 Feb 2025 03:05 PM IST
सार

केरल में एक पिता ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। जहां पुलिस ने उसे उसकी 15 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार किया है। साथ ही एक और अपराधिक मामले में  चेरथला से पुलिस ने एक व्यक्ति को उसकी पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Man accused of harassment minor daughter in Kerala's Kollam, arrested News In Hindi
हथकड़ी, arrest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केरल के कोल्लम में इंसानियत शर्मसार हुआ। जहां पुलिस ने एक पिता को अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया। मामले में पुलिस ने बताया कि अपराध तब प्रकाश में आया जब लड़की ने स्कूल में काउंसलिंग सत्र के दौरान इसके बारे में बताया। इसके बाद पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ पोक्सो अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


पत्नी की हत्या के आरोप में 49 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार
ऐसी ही एक घटना में केरल के चेरथला में पुलिस ने शुक्रवार को एक 49 वर्षीय व्यक्ति को अपनी पत्नी की मौत के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सोनी को गुरुवार को गैर-इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया। सोनी की पत्नी, 48 वर्षीय साजी की 9 फरवरी को सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के बाद मौत हो गई थी।
विज्ञापन

बता दें कि इस मामले में कार्रवाई तब शुरू हुई जब दंपति की बेटी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि सोनी ने 8 जनवरी को अपनी पत्नी पर हमला किया था, जिसके कारण साजी को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पहले अनहोनी मौत की जताई थी आशंका
पुलिस ने पहले अनहोनी मौत का मामला दर्ज किया और बुधवार को साजी के शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्रिस्तान से निकाल लिया। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि साजी के सिर में चोट थी, खोपड़ी में फ्रैक्चर था और आंतरिक रक्तस्राव हुआ था, जिसके कारण उनकी मौत हुई। शुरुआत में परिवार ने डॉक्टरों को बताया था कि साजी सीढ़ियों से गिरने के कारण घायल हुई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed