निर्भया कांड बर्सी: ममता बोली- देश में महिलाओं के लिए बेहतर स्थान बनाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने लिखा, ‘‘दिल्ली में हुए भयावह निर्भया हादसे के आज छह वर्ष पूरे हो गए। इस हादसे ने देश को हिला दिया था। एक समाज के तौर पर हमें देश को महिलाओं के लिए बेहतर स्थान बनाना चाहिए। महिलाओं के खिलाफ हिंसा को ‘ना’ कहें।’’ गौरतलब है कि 23 वर्षीय पैरामेडिकल छात्रा के साथ 16 दिसम्बर 2012 को चलती बस में सामूहिक बलात्कार किया गया था और फिर उसे उसके पुरुष मित्र के साथ वाहन से सड़क पर फेंक दिया गया था। पीड़िता को बाद में इलाज के लिए सिंगापुर ले जाया गया लेकिन वह बच नहीं पाई।
Today is the sixth anniversary of the horrific Delhi Nirbhaya case. The incident shook the country. As a society, we must make this country a better place for women. Say no to violence against women
विज्ञापन विज्ञापन— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) December 16, 2018
हादसे के खिलाफ देश में व्यापक स्तर पर प्रदर्शन किए गए। सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनपर बलात्कार और हत्या का मामला चलाया गया। इन आरोपियों में से एक ने जेल में ही खुद को फांसी लगा ली थी, जबकि हादसे के समय उनमें से एक नाबालिग था जिसे सुधार गृह में अधिकतम तीन वर्ष की सजा दी गई।अन्य चार बाद में बलात्कार और हत्या के दोषी पाए गए। उन्हें बाद में मौत की सजा सुनाई गई, जिसपर अभी तामील नहीं हुई है।