फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamta benerjee will go to Delhi during the Parliament session, will also meet the President and the Prime Minister

पश्चिम बंगाल: संसद सत्र के दौरान दिल्ली जाएंगी ममता, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से भी करेंगी मुलाकात

Thu, 15 Jul 2021 04:12 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 15 Jul 2021 04:12 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि अगर राष्ट्रपति और  प्रधानमंत्री मिलने का समय देते हैं तो मैं उनसे भी मिलूंगी। 

विज्ञापन
Mamta benerjee will go to Delhi during the Parliament session, will also meet the President and the Prime Minister
ममता बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को बड़ा बयान देते हुए कहा कि अब जब कोरोना के मामले कम होने लगे हैं तब मैं अब संसद सत्र के दौरान दिल्ली जाऊंगी और वहां कुछ नेताओं से मिलूंगी। उन्होंने कहा कि अगर राष्ट्रपति और  प्रधानमंत्री मिलने का समय देते हैं तो मैं उनसे भी मिलूंगी। ममता के दिल्ली में कुछ दिन रहने की संभावना है और जाहिर तौर पर उन्होंने अपनी यात्रा के लिए ऐसा समय चुना है, जब संसद का मानसून सत्र चल रहा होगा और विपक्ष के कई वरिष्ठ नेता वहीं होंगे। सूत्रों ने कहा कि ममता कुछ अन्य राज्यों की भी यात्रा कर सकती हैं।

विज्ञापन


वहीं इस बीच ममता ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनकी यात्रा में कुछ भी असामान्य बात नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनावों के बाद हर बार मैं पुराने और नए मित्रों से मिलने के लिए दिल्ली जाती हूं। इसके अलावा ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन


एनएचआरसी की रिपोर्ट लीक की गई: ममता बनर्जी
वहीं कथित चुनाव के बाद हुई हिंसा पर एनएचआरसी की रिपोर्ट को लेकर ममता बनर्जी ने  कहा कि अदालत में इसकी रिपोर्ट जमा करने के बजाय उन्होंने इसे लीक कर दिया है। उन्हें अदालत का सम्मान करना चाहिए। यदि यह राजनीतिक प्रतिशोध नहीं है तो वे रिपोर्ट कैसे लीक कर सकते हैं? वे ऐसा करके बंगाल के लोगों को बदनाम कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैक्सीन देने में हो रहा भेदभाव: ममता बनर्जी
हमें 14 करोड़ वैक्सीन खुराक की जरूरत है लेकिन हमें पर्याप्त रूप से टीके नहीं मिल रहे हैं। हमें केवल 2.12 करोड़ टीके मिले हैं। हमने खुद 18 लाख टीके खरीदे हैं। कुछ राज्यों को अधिक टीके मिल रहे हैं, कुछ को बिल्कुल नहीं मिल रहे हैं। 

यूपी में कानून का राज नहीं: ममता बनर्जी
ममता बनर्जी ने कहा कि पीएम मोदी अच्छी तरह जानते हैं कि यूपी में कानून का राज नहीं है। उन्होंने वहां कितने कमीशन भेजे हैं? हाथरस से लेकर उन्नाव तक कई घटनाएं हो चुकी हैं। पत्रकारों को भी नहीं बख्शा। वे बंगाल को बदनाम करते हैं। सबसे ज्यादा हिंसा चुनाव  के पहले हुई थी।


राज्य की अर्थव्यवस्था पर दवाब करेंगे कम: ममता बनर्जी
ममता बनर्जी ने कहा कि हम राज्य की अर्थव्यवस्था पर दबाव कम करने के लिए तीन योजनाएं पेश करने जा रहे हैं। हमने उन स्थानीय लोगों के लिए एक कदम उठाया है जो चक्रवात से हुए नुकसान के कारण अपनी आजीविका खो चुके हैं और सुंदरबन एवं दीघा के लिए अन्य मास्टर प्लान पेश करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed