फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamta Banerjee played badminton in West bengal village and post its video on twitter

ममता बनर्जी ने गांव में खेला बैडमिंटन, वीडियो वायरल

Sat, 05 Jan 2019 03:00 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीरभूम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीरभूम Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 05 Jan 2019 03:00 PM IST
विज्ञापन
Mamta Banerjee played badminton in West bengal village and post its video on twitter
ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को संगीत सुनना, चित्रकारी करना और कविताएं लिखना काफी पसंद है। मगर शुक्रवार को उन्होंने अपने एक और कौशल की झलक से दुनिया को वाकिफ कराया जो राजनीति से काफी अलग थी। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह बैडमिंटन खेल रही हैं। 

विज्ञापन


शॉल ओढ़े हुए ममता बनर्जी को बैडमिंटन कोर्ट में शॉट मारते हुए देखा जा सकता है। ट्विटर पर शेयर किया गया यह वीडियो 32 सेकेंड का है जो काफी वायरल हो रहा है। आज उनका 64वां जन्मदिन है। प्रशासनिक बैठक के लिए ममता पिछले कुछ दिनों से पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले गई थीं। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच उन्होंने खेल के लिए समय निकाला और रैकेट थाम लिया। इसके बाद उन्होंने एक रैली की।
विज्ञापन


बनर्जी ने ट्विटर पर वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'हम खेल से प्यार करते हैं। गांव में खेल खेलते हुए।' इस उम्र में भी उनकी गजब की फुर्ती लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। कहा जाता है कि उनकी खेल में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले भी वह कई खेल आयोजनों में हिस्सा लेकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता एक बहुत अच्छी चित्रकार हैं। उनकी एक चित्रकला राष्ट्रपति भवन में टंगी हुई है। उनकी लिखी हुई एक कविता पश्चिम बंगाल के स्कूल के पाठ्यक्रम का हिस्सा बनने वाला है। उन्हें एक म्यूजिक एल्बम का भी क्रेडिट जाता है जिसका नाम रौद्राचार्य (धूप और छांव) है। इस एल्बम के सभी गानों को मुख्यमंत्री ने लिखा और कंपोज किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed