फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamta banerjee announced to regularize lands for refugee in west bengal 

ममता बनर्जी ने किया बड़ा ऐलान, पश्चिम बंगाल में अब शरणार्थियों को मिलेगा अधिकार 

Mon, 25 Nov 2019 06:33 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कोलकाता Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 25 Nov 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
Mamta banerjee announced to regularize lands for refugee in west bengal 
ममता बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को घोषणा की कि शरणर्थियों के लिए निजी और केंद्र सरकार की भूमि पर कॉलोनियों को नियमित करने का प्रयास किया जाएगा।  उन्होंने कहा कि  तृणमूल कांग्रेस सरकार में विस्थापितों को भी भूमि अधिकार दिए जाएंगे।

विज्ञापन


उनका बयान केंद्र सरकार द्वारा की देशभर में नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (एनआरसी) की घोषणा की पृष्ठभूमि में आया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने टीएमसी पर आरोप लगाते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस बांग्लादेश के अवैध प्रवासियों की रक्षा कर रही है।  क्योंकि वे यही उनका वोट बैंक है। उन्होंने कहा कि राज्य में एनआरसी जरूर लागू किया जाएगा। 
विज्ञापन

 



ममता ने कहा कि हमने शरणार्थियों  के लिए भूमि नियमित करने का फैसला कर लिया है। ये मामला बहुत समय (साल 1971) से चल रहा है, और शरणार्थी बिना घर या जमीन के बीच में लटके हुए हैं। मैं मानती हूं कि शरणार्थियों के भी अधिकार होते हैं।  उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने  कैबिनेट बैठक के बाद पहले भी 94 शरणार्थी कॉलोनियों को नियमित किया था, जो राज्य सरकार की भूमि पर थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed