{"_id":"5ddbd0a78ebc3e548d6f1f06","slug":"mamta-banerjee-announced-to-regularize-lands-for-refugee-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता बनर्जी ने किया बड़ा ऐलान, पश्चिम बंगाल में अब शरणार्थियों को मिलेगा अधिकार ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ममता बनर्जी ने किया बड़ा ऐलान, पश्चिम बंगाल में अब शरणार्थियों को मिलेगा अधिकार
Mon, 25 Nov 2019 06:33 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 25 Nov 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
ममता बनर्जी (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को घोषणा की कि शरणर्थियों के लिए निजी और केंद्र सरकार की भूमि पर कॉलोनियों को नियमित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस सरकार में विस्थापितों को भी भूमि अधिकार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
उनका बयान केंद्र सरकार द्वारा की देशभर में नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (एनआरसी) की घोषणा की पृष्ठभूमि में आया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने टीएमसी पर आरोप लगाते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस बांग्लादेश के अवैध प्रवासियों की रक्षा कर रही है। क्योंकि वे यही उनका वोट बैंक है। उन्होंने कहा कि राज्य में एनआरसी जरूर लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee in Nabanna: We have decided to regularize all the lands (refugee settlements), solely because it has been a long time now. Since (March) 1971, they have been left hanging without a home or land. I believe refugees have the right. pic.twitter.com/b1YjfmGDQ0
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 25, 2019
ममता ने कहा कि हमने शरणार्थियों के लिए भूमि नियमित करने का फैसला कर लिया है। ये मामला बहुत समय (साल 1971) से चल रहा है, और शरणार्थी बिना घर या जमीन के बीच में लटके हुए हैं। मैं मानती हूं कि शरणार्थियों के भी अधिकार होते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कैबिनेट बैठक के बाद पहले भी 94 शरणार्थी कॉलोनियों को नियमित किया था, जो राज्य सरकार की भूमि पर थे।