फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata declares war, today these big leaders of opposition can reach Kolkata

ममता ने किया जंग का एलान, विपक्ष का मिला साथ, आज कोलकाता पहुंच सकते हैं ये बड़े नेता

Mon, 04 Feb 2019 01:08 AM IST
रचना शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रचना शर्मा Updated Mon, 04 Feb 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
Mamata declares war, today these big leaders of opposition can reach Kolkata

कोलकाता में रोजवैली और शारदा चिटफंड घोटाले की जांच से जुड़ी फाइलें गायब होने को लेकर कमिश्नर राजीव कुमार से पूछताछ करने पहुंचे 15 सीबीआई अधिकारियों और स्थानीय पुलिस के बीच रविवार को टकराव हुआ।

विज्ञापन




कोलकाता पुलिस ने सीबीआई के सभी अधिकारियों को हिरासत में  लिया। इसके बाद सीएम ममता बनर्जी भी अपने अधिकारी के पक्ष में धर्मतल्ला इलाके में धरने पर बैठ गईं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री, प्रदेश के डीजीपी और मेयर भी कमिश्नर के घर पहुंचे। इस पूरे घटनाक्रम के बाद ममता बनर्जी ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जंग का एलान कर दिया। ममता बनर्जी का केंद्र सरकार के खिलाफ धरना जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालीस करोड़ रुपये के शारदा चिट-फंड घोटाले में रविवार को कोलकाता पुलिस और सीबीआई में तनातनी के बाद कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष मोदी सरकार के खिलाफ लामबंद हो गया। इन सबने केंद्र सरकार को जमकर कोसा। 

ममता ने किया जंग का एलान


ममता के मोदी सरकार के खिलाफ जंग का एलान के बाद पूरे राज्य में तृणमूल कांग्रेस ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने ट्रेनें भी रोकीं। इस बीच सीबीआई के अंतरिम निदेशक नागेश्वर राव ने कहा कि एजेंसी सोमवार को सुप्रीम कोर्ट जाएगी और बताएगी कि पश्चिम बंगाल पुलिस सहयोग नहीं कर रही। 

पूर्व प्रधानमंत्री और जद (सेक्युलर) के नेता एचडी देवगौड़ा ने कहा, ‘कोलकाता के पुलिस कमिश्नर को गिरफ्तार करने पहुंची सीबीआई के घटनाक्रम से मैं स्तब्ध हूं। आपातकाल के दौरान देश को ऐसे ही गैरसांविधानिक हालात का समना करना पड़ा था। पश्चिम बंगाल के हालत आपातकाल के दिनों जैसे ही हैं।’
 

ममता के समर्थन में उतरा विपक्ष, कोलकाता पहुंच सकते हैं विपक्ष के ये बड़े नेता


इस पूरे घटनाक्रम में ममता बनर्जी को विपक्ष का भरपूर सहयोग मिला है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सोमवार को ममता बनर्जी से मिलने कोलकाता जा सकते है। इसके बाद राहुल गांधी, उमर अब्दुल्लाह, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, चंद्रबाबू नायडु, मायावती, शरद पवार ने ममता बनर्जी से बात की है।

कांग्रेस सहित कई विपक्षी पार्टियों ने रविवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपना समर्थन दिया। वह चिटफंड घोटाला मामले में कोलकाता पुलिस प्रमुख से सीबीआई की पूछताछ के प्रयास के खिलाफ धरने पर बैठी हैं। विपक्ष ने सीबीआई को ‘भाजपा का गठबंधन सहयोगी’ बताया। 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बनर्जी से फोन पर बात की और उनके प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा विपक्ष एकजुट है और यह फासीवादी ताकतों को हराएगा। राहुल ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल का घटनाक्रम भारत की संस्थाओं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के निरंतर हमलों का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कंधे से कंधा मिलाकर ममता के साथ है।

कांग्रेस ने कहा कि कोलकाता में सीबीआई की कार्रवाई स्पष्ट तौर पर शक्ति का गलत इस्तेमाल करने और संघीय राजनीति पर ‘हमला’ करने जैसा है और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा प्रमुख अमित शाह द्वारा सार्वजनिक तौर पर दी गई ‘धमकी’ के 48 घंटे के भीतर आया है।

पार्टी के प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने कहा कि बनर्जी को लेकर नरेंद्र मोदी और शाह की दुर्भावना काफी जहरीली है। भाजपा और नरेंद्र मोदी राज्य में विवाद पैदा करने के लिए बेचैन हैं। 


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘‘ ममता दीदी से बात की और अपनी एकजुटता जाहिर की। मोदी-शाह दोनों की कार्रवाई पूरी तरह से अजीब और अलोकतांत्रिक है। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद भी तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो के समर्थन में आए हैं। 

प्रसाद ने ट्वीट करते हुए कहा कि देश में संविधान और संवैधानिक संस्थाएं ‘अप्रत्याशित संकट’ का सामना कर रही हैं। उन्होंने कहा कि देश में गृह युद्ध पैदा करने की कोशिश की जा रही है। प्रसाद अभी जेल में हैं और उनका ट्विटर हैंडल कोई करीबी चलाता है। 

राजद के सूत्रों के मुताबिक राजद सुप्रीमो प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने बनर्जी से फोन पर बातचीत की और वह अपनी एकजुटता प्रकट करने के लिए सोमवार को कोलकाता जा सकते हैं। 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को अपना समर्थन देते हुए राकांपा के अध्यक्ष शरद पवार ने ट्वीट किया, ‘‘ यह स्तब्ध कर देने वाला है कि पश्चिम बंगाल में केंद्र सरकार इस हद तक जा सकती है। यह संघीय ढांचे पर हमला है।' 

नेशनल कांफ्रेंस के नेता एवं जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी बनर्जी का समर्थन करते हुए कहा कि राजनीतिक हथकंडे के तौर पर एजेंसी का इस्तेमाल करना सभी हदों को पार करना है।

कोलकाता में धरना स्थल पर ममता ने कहा कि कई विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने उन्हें फोन करके ‘‘संविधान की रक्षा’’ की उनकी लड़ाई में अपना समर्थन और अपनी एकजुटता व्यक्त की है। 

ममता ने कहा, ‘‘अखिलेश यादव (सपा), तेजस्वी यादव (राजद), चंद्रबाबू नायडू (तेदेपा), उमर अब्दुल्ला (नेकां), अहमद पटेल (कांग्रेस) एवं एम के स्टालिन (द्रमुक) ने मुझे फोन करके अपनी एकजुटता एवं अपना समर्थन व्यक्त किया।’’

 

विपक्षी नेताओं ने क्या कहा- 

मोदी जी ने लोकतंत्र और संघीय ढांचे का पूरी तरह मजाक बना दिया है। कुछ साल पहले मोदी जी ने अर्धसैनिक बल को भेजकर दिल्ली सरकार से एंटी करप्शन ब्यूरो को छीन लिया था। अब मोदी-शाह की जोड़ी भारत और लोकतंत्र के लिए खतरा है। हम इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हैं। -अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री दिल्ली

 

यह हैरान करने वाली कार्रवाई है और हम इसकी निंदा करते हैं। इस देश में संविधान और संघवाद की आत्मा को बचाए रखने के लिए हम ममता बनर्जी के साथ हैं। -चंद्रबाबू नायडू, मुख्यमंत्री आंध्र प्रदेश

 

भाजपा सरकार की विस्फोटक नीतियां और सीबीआई के राजनीतिक दुरुपयोग के कारण संविधान और लोगों की आजादी खतरे में हैं। हम ममता बनर्जी के धरने का पूरा समर्थन करते हैं। देश की जनता और विपक्ष चुनावों में भाजपा को हराने के लिए एकजुट हैं। - अखिलेश यादव, सपा अध्यक्ष

 

मोदी और शाह 48 घंटे पहले कोलकाता पुलिस कमिश्नर को गिरफ्तार करने की बात कर रहे थे। रविवार को बिना वारंट और इजाजत के सीबीआई के अधिकारी सीपी से पूछताछ करने पहुंच गए। निवर्तमान सीबीआई निदेशक का निष्ठा दिखाने का यह आखिरी मौका है। - अभिषेक मनु सिंघवी, कांग्रेस नेता

 

भाजपा के दबाव में सीबीआई पिछले कुछ महीनों से राजनीतिक फैसले ले रही है। वह राज्यों को ऐसे फैसले लेने को बाध्य कर रही है। यदि सीबीआई भाजपा के सहयोगी की तरह काम करती रही, तो इसमें कोई हैरत नहीं कि लोग कानून को अपने हाथों में लेने लगें। -तेजस्वी यादव, राजद नेता
 

राहुल का मिला समर्थन, तो राज्य कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बोले- भ्रष्टाचारियों को बचा रही हैं ममता 

Mamata declares war, today these big leaders of opposition can reach Kolkata
ममता बनर्जी-राहुल गांधी

एक तरफ जहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का समर्थन मिला तो वहीं दूसरी ओर पश्चिम बंगाल कांग्रेस के राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष का कहना है कि ममता भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों को बचा रही हैं। 

राहुल गांधी ने रविवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से फोन पर बात की और उनके प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा विपक्ष एकजुट है और यह फासीवादी ताकतों को हराएगा। राहुल ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल का घटनाक्रम भारत की संस्थाओं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के निरंतर हमलों का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कंधे से कंधा मिलाकर ममता के साथ है।

राहुल ने ट्वीट किया, ‘‘पूरा विपक्ष एक साथ खड़ा रहेगा और इन फासीवादी ताकतों को हराएगा।’’  इस बीच, कांग्रेस ने कोलकाता में सीबीआई की कार्रवाई को ‘‘दुर्भावनापूर्ण’’ और संघीय राजव्यवस्था पर ‘‘हमला’’ करार दिया।  कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा अपने प्रयोगों के लिए बंगाल को एक प्रयोगशाला बनाने की नाकाम कोशिश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed