फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata Banerjee taunt on suggestion of Cow Hug Day will the central government give me 10 lakhs Updates

Mamata Banerjee: '...तो क्या केंद्र सरकार मुझे 10 लाख देगी?',  'काऊ हग डे'  के सुझाव पर ममता बनर्जी का तंज

Mon, 13 Feb 2023 10:57 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 13 Feb 2023 10:57 PM IST
सार

बीएसएफ पर गंभीर आरोप लगाते हुए ममता ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में बीएसएफ की मदद से डर फैलाया जा रहा है। बीएसएफ कर्मी सीमावर्ती क्षेत्रों में निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतार रहे हैं। इन हत्याओं की जांच के लिए केंद्र सरकार कोई टीम नहीं भेजती। 

विज्ञापन
Mamata Banerjee taunt on suggestion of Cow Hug Day will the central government give me 10 lakhs Updates
ममता बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा में बजट अभिभाषण पर चर्चा के दौरान उन्होंने वैलेंटाइन डे पर 'काऊ हग डे' मनाने के केंद्र सरकार के सुझाव की खिंचाई की। उन्होंने कहा कि मैं किसी भी गाय को गले लगाने के लिए तैयार हूं, लेकिन केंद्र सरकार को यह घोषणा करनी होगी कि अगर गले लगाने के दौरान गाय मार दे तो 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा मिलेगा। इसके अलावा अगर भैंस मार दे तो 20 लाख रुपये का बीमा देना होगा। केंद्र सरकार को यह घोषणा करने की साहस करनी चाहिए। 

विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में हर ओर शांति है, लेकिन सीमाई क्षेत्रों में केंद्रीय अर्धसैनिक बल बीएसएफ की मदद से हिंसा फैलाने की कोशिश हो रही है। नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने राज्य में कानून व्यवस्था की बदहाली का दावा किया। इसका जवाब देते हुए ममता ने कहा कि बंगाल एकमात्र ऐसा राज्य है जहां सबसे अधिक शांति है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ दूसरे राज्यों में माओवादी केंद्रीय बलों को मार रहे हैं। वहीं बंगाल में पिछले 11 वर्षों के दौरान कहीं कोई उग्रवादी हिंसा नहीं हुई। पहाड़ जो अमूमन अलग होने की मांग पर हिंसा ग्रस्त रहता था, वहां भी शांति बरकरार है। उत्तर बंगाल भी शांत है। यहां कानून व्यवस्था पूरी तरह से अच्छी चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएफ पर गंभीर आरोप लगाते हुए ममता ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में बीएसएफ की मदद से डर फैलाया जा रहा है। बीएसएफ कर्मी सीमावर्ती क्षेत्रों में निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतार रहे हैं। इन हत्याओं की जांच के लिए केंद्र सरकार कोई टीम नहीं भेजती। 


उन्होंने कहा कि बीएसएफ ने प्रेम कुमार नाम के एक राजवंशी युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके शरीर से बुलेट के 180 छर्रे मिले थे। हकीकत यह है कि यहां जानबूझकर अशांति पैदा करने की कोशिश हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed